आर्म रेसलिंग में एएम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने पाया पहला स्थान, पाए सबसे ज्यादा पदक

आर्म रेसलिंग में एएम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने पाया पहला स्थान, पाए सबसे ज्यादा पदक

चंदौसी (संभल)। डिस्ट्रिक्ट आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में सेक्रेड हार्ट कांवेंट स्कूल में इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें एएम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने सबसे ज्यादा पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। सिल्वरस्टोन स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। जिला ओलंपिक एवं आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव आशु शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के 25 विद्यालयों के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पदक एएम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने जीते। रेफरी की भूमिका मोहम्मद तैयब मंसूरी, मफज़ कुरैशी एवं मोहम्मद साद ने निभाई। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर टेरेसा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के समापन के दौरान सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अंकुश राणा, अभिषेक सिंह, भूपेंद्र, एकांश गुप्ता, अजय मिश्रा, गोविंद शर्मा, गौरव शर्मा, निखिल तोमर, कपिल गोस्वामी, आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    फिर पत्रकार कहा से लेंगे दारू

    quoto
  • user by Anonymous

    पर ठाकुर तो कह रहे कि वो पिटे हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    लाजवाब। ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए

    quoto