नीरज चौधरी को रोटरी क्लब में दिया गया असिस्टेंट गवर्नर-लघु उद्योग एवं आर्थिक सशक्तिकरण का पद

नीरज चौधरी को रोटरी क्लब में दिया गया असिस्टेंट गवर्नर-लघु उद्योग एवं आर्थिक सशक्तिकरण का पद

रोटरी क्लब के दिवाली समारोह में हुए मनोरंजक गेम्स, क्लब के सभी सदस्यों की सपरिवार रही मौजूदगी 

चंदौसी (संभल)। रोटरी क्लब चंदौसी पूर्वांचल की ओर से दिवाली समारोह का आयोजन साहू झुन्नी लाल धर्मशाला में किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी द्वारा सचिव नीरज चौधरी को उनके उत्कृष्ट कार्य और रोटरी क्लब के प्रति समर्पण के लिए वर्ष 2027-28 के लिए असिस्टेंट गवर्नर - लघु उद्योग एवं आर्थिक सशक्तिकरण का पद प्रदान किया गया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष पवन वार्ष्णेय, सचिव नीरज चौधरी, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी रहे। मुरादाबाद की तृप्ति रस्तोगी, राजीव गोयल, अभिषेक अग्रवाल भी मौजूद रहे। समारोह में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने सपरिवार सम्मिलित होकर मनोरंजन और ग्रांड हाऊजी के साथ ढेर सारे उपहारऔर स्वादिष्ट रात्रिभोज का आनंद लिया। क्लब के सभी पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का सपरिवार इतनी संख्या में उपस्थित होकर समारोह को भव्य रूप देने और बिंदु बिंदु सिंधु को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया। 

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी द्वारा सचिव नीरज चौधरी को उनके उत्कृष्ट कार्य और रोटरी क्लब के प्रति समर्पण के लिए वर्ष 2027-28 के लिए असिस्टेंट गवर्नर - लघु उद्योग एवं आर्थिक सशक्तिकरण का पद प्रदान किया गया जिसके लिए नीरज चौधरी ने उनका आभार व्यक्त किया। 

समारोह में अनुराग मित्तल, संजय रुस्तगी, विजय वार्ष्णेय, वीरेश अग्रवाल, अनुराग भार्गव, अनुराग सक्सेना, अमित गोयल, दीप गोयल, आशीष गुप्ता, मनमोहन भसीन, विवेक गुप्ता, विमल गुप्ता, सुशांत वार्ष्णेय, सुधांशु चौधरी, सुबोध गुप्ता, शरद अग्रवाल, संजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, रवि मदान, राजीव कृष्णा, पुनीत चौधरी एवं सुगंधा अग्रवाल, भारती अग्रवाल, मंजुला गुप्ता, रश्मि गुप्ता, मोनिका चौधरी, वीना अग्रवाल, गीता गुप्ता, पारुल रुस्तगी, रिचा चौधरी, लता वार्ष्णेय आदि सपरिवार उपस्थित रहे। मंच का संचालन अश्विनी सक्सेना, ज्योति अग्रवाल, रीना चौधरी एवं पूनम वार्ष्णेय द्वारा किया गया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Je तो पत्रकार हैं इनको क्या।

    quoto
  • user by सुनील पाठक दातागंज जिला बदायूं

    शैलेश पाठक स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति हैं। भाजपा को इनके टिकट पर विचार करना चाहिए। सबकी बात न्यूज ने खबर अच्छी दी है। ऐसे नेता को प्रमोट करना चाहिए। इसके लिए सबकी बात को तहेदिल से आभार

    quoto
  • user by ब्रह्मानंद शर्मा

    शैलेश पाठक जिंदाबाद, अंकित भैया जिंदाबाद

    quoto