जम्मू में एचपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, तबला-बांसुरी में जीता नेशनल गोल्ड

जम्मू में एचपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, तबला-बांसुरी में जीता नेशनल गोल्ड

बदायूं। जम्मू में आयोजित नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चौंपियनशिप में एचपी इंटरनेशनल स्कूल के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। 26 से 28 अक्टूबर तक अभिनव थिएटर, जम्मू में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 227 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में तनय रस्तोगी ने तबला वादन और शौर्य प्रताप सिंह ने बांसुरी वादन में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों छात्रों ने जिला, मंडल और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक का सफर तय किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन आगामी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। बदायूं जिला परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र ढींगरा ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। वहीं विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Je तो पत्रकार हैं इनको क्या।

    quoto
  • user by सुनील पाठक दातागंज जिला बदायूं

    शैलेश पाठक स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति हैं। भाजपा को इनके टिकट पर विचार करना चाहिए। सबकी बात न्यूज ने खबर अच्छी दी है। ऐसे नेता को प्रमोट करना चाहिए। इसके लिए सबकी बात को तहेदिल से आभार

    quoto
  • user by ब्रह्मानंद शर्मा

    शैलेश पाठक जिंदाबाद, अंकित भैया जिंदाबाद

    quoto