किसान बकायेदार तो कट रही आरसी...भाकियू ने जताया आक्रोश

किसान बकायेदार तो कट रही आरसी...भाकियू ने जताया आक्रोश

बदायूं। किसानों के बकायेदार होने पर उनकी आरसी काटी जा रही है, जबकि बैंकों समेत अन्य विभागों के कर्जदारों पर कोई उंगली तक नहीं उठा रहा। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने मालवीय आवास पर पंचायत की। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि बकायेदार किसानों की आरसी नहीं काटी जाए।

सोमवार को आयोजित पंचायत में जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि किसानो के प्रति प्रशासन दोगला बरताव कर रहा है। किसानों की आरसी काटी जा रही है, जिसे बंद किया जाना चाहिए। मिड डे मील में घोटाले हो रहे हैं। उपस्थित छात्र-छात्राओं से तीन गुनी उपस्थिति दिखाई जाती है। इसकी जांच आवश्यक है। बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि से किसानांे की फसल चैपट हो गई। किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। किसान इस समय कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं है सरकार को चाहिए कि कर्जदार किसानों को कर्ज अदा करने हेतु समय सीमा वढ़ाई जाए। आरसी अभी नहीं काटी जाए। खराब पड़े सभी सरकारी नलकूपों को जल्द ठीक कराया जाए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि छुट्टा गोवंश के साथ जंगली सूअर व बंदरो से किसानों की खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इनकी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। नगर अध्यक्ष आरिफ रजा ने कहा कि जनपद भर में सभी कम्पनी की गैस एजेंसी के हॉकर होम डिलीवरी गैस सिलिंडर पर सुविधा शुल्क के रूप में 20 से 40 रुपये तक वसूलते हैं इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।

आसिम उमर ने कहा कि जनपद भर में  आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनमानी हो रही है। पोषाहार का वितरण तीन से चार माह में एक बार हो रहा है। डग्गामार वाहनों पर भी अंकुश लगाया जाए। इस मौके पर पंचायत स्थल पर जिलाधिकारी को संबंधित 11 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार अहलकार सिंह को दिया गया। पंचायत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतवीर सिंह यादव, सोनू यादव, अजब सिंह, कृष्ण अवतार सिंह शाक्य, मो. जफर, इस्तकार हुसैन,  रामेश्वर, रईस अहमद, इरफान, जानमोहम्मद, कमलेश कुमारी, असलम, बृजपाल दास त्यागी, आरिफ रजा, छोटे, तवारक अली, महेश आदि लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto