अब टोल फ्री नंबर, व्हॉट्सएप व ईमेल पर भी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी महिलाएं
SAB KI BAAT
Jun 17 2025
2160
महिला आयोग ने की व्यवस्था, आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की शिकायतें
सब की बात न्यूज
बदायूं। राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिलाओं की सुगमता के दृष्टिगत महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा के लिए महिला जनसुनवाई का आयोजन पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में किया। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा से सम्बन्धित सहित प्राप्त चार शिकायती पत्रों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

इस मौके पर सदस्य अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को संवेदनशील होकर, गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।

वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
बदायूं। जनसुनवाई के उपरान्त सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए पीड़िताओं से बातचीत की। इसके उपरांत कंपोजिट विद्यालय खेड़ा नवादा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई एवं शौचालय को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220, व्हॉट्सएप नंबर 6306511708 अथवा ईमेल up.mahilaayog@yahoo.com पर भी किया जा सकता है।
-------
ये रहे मौजूद
बदायूं। इस अवसर पर एसडीएम प्रियंका, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, नायब तहसीलदार सदर पूजा वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाप उपस्थित रहा।
----
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT