मोदी सरकार ने 11 वर्षों में भारत को बनाया दुनिया का सिरमौरः वर्मा

मोदी सरकार ने 11 वर्षों में भारत को बनाया दुनिया का सिरमौरः वर्मा

बदायूं। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गांव-गांव भाजपा की पंचायत और चौपाल लगाई जा रही हैं। बदायूं में 200 से अधिक पंचायत व चौपाल हो चुकी हैं, जिनमें भाजपाई 11 वर्ष की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। 

मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उझानी के सरौरा में मोहल्ला चौपाल में कहा कि मोदी सरकार का 11 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का रहा है। इन 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। अब तक लोगों को चार करोड़ पीएम आवास मुहैया कराया गए हैं। 81 करोड़ लोगों को प्रति माह पांच किलोग्राम राशन मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि से प्रतिवर्ष 11 करोड़ किसानों को छह हजार रुपये प्रति व्यक्ति सहायता दी जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 55 करोड़ लोगों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल में भारत दुनिया का सिरमौर बनकर उभरा है।

-------------

मोदी सरकार के 11 साल कांग्रेस के 70 साल पर पड़े भारीः गुप्ता

बदायूं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज के नेता झुकसा में कहा कि मोदी सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन से देश में खुशहाली आई है। मोदी सरकार के इन 11 वर्षों के कार्यकाल में आधारभूत संरचनाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। ग्रामीण सड़को से लेकर बड़े बड़े हाइवे का निर्माण बहुत तेजी से हो रहा है। देश में वंदे भारत ट्रेनों, के साथ साथ एयरपोर्ट की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होकर दुनिया के चौथे पायदान पर पहुंच गई है। ये मोदी युग का नया भारत है, जो आत्मनिर्भर बन चुका है। कांग्रेस सरकार के 70 सालों पर मोदी सरकार के 11 साल भारी पड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी

    quoto
  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto