प्रशिक्षित योगसेवक सचिन भारद्वाज ने करवाईं योग क्रियाएं
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर वर्ष की भांति इस बार भी पुलिस लाइन मैदान पर पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ हो गया है।
आर आई पुलिस लाइन इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में योग शिविर से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की गयीं। विगत पांच वर्षों की भांति इस बार भी प्रशिक्षित योगसेवक सचिन भारद्वाज ने सभी योग क्रियायें सम्पन्न करवाईं। प्रथम दिवस का आरआई इंद्रजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन किया।

योगसेवक भारद्वाज ने बताया कि योग केवल आपके तन को ही स्वस्थ नहीं रखता बल्कि हम सबके मन और विचारों को भी स्वस्थ रखने में सहायक होता है। नियमित योग एवं आसन करने से हमारा शरीर लचीला बनता है। योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। श्री भारद्वाज ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को भजन के साथ योग व जॉगिंग करवाई। इस अवसर पर समस्त पुलिस स्टाफ ने योग करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT