पहले दिया तीन तलाक, फिर पति बोला...'पहले हलाला करा, उसके बाद करूंगा निकाह'

पहले दिया तीन तलाक, फिर पति बोला...'पहले हलाला करा, उसके बाद करूंगा निकाह'

बदायूं। पति ने पहले तो पत्नी को तीन तलाक दे दिया। उसके बाद उससे हलाला करने को कहा। पत्नी ने इंकार किया तो पति ने उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया और कहा कि हलाला के बाद ही उससे निकाह करेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

कादरचौक के गांव बेहटा डंबर निवासी शहनाज की शादी करीब सात साल पहले खुशनूर के साथ हुई थी। खुशनूर भी उसी गांव की रहने वाली है। दोनों के चार बेटियां हैं, साथ ही इस समय भी खुशनूर गर्भवती है। आरोप है कि शहनाज खुशनूर को काफी समय पहले से प्रताड़ित करता आ रहा था। बात-बात पर उसे मारपीट भी की जाती थी। दहेज कम लाने और चार बेटियों के लिए भी उसे अक्सर ताने दिए जाते थे। 

रविवार को भी शहनाज और खुशनूर में विवाद हो गया, जिसके बाद शहनाज ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। खुशनूर के अनुसार, उसके पति ने उससे कहा कि वह पहले हलाला कराएगी, तभी वह उसके साथ दूसरी बार निकाह करेगा। इसके बाद परिवार वालों के साथ खुशनूर थाने पहुंची और पति शहनाज समेत ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने पति व ससुर मुंसिब समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto