शराब कारोबारियों को बचा रही भाजपा: अजीत यादव

शराब कारोबारियों को बचा रही भाजपा: अजीत यादव

मुकेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी को परिजनों के सत्याग्रह का दूसरा दिन
सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे कांग्रेसी, दिया समर्थन, न्याय मिलने तक सत्याग्रह चलाने का एलान
नामजद शराब कारोबारी ज्योति मेंहदीरत्ता और उनके मैनेजर पंकज खुराना से आज तक पुलिस से पूछताछ तक नहीं की
बदायूं। शराब सेल्समैन मुकेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी को आज दूसरे दिन बृहस्पतिवार भी उनके परिजन सत्याग्रह पर बैठे रहे। परिजनों ने न्याय मिलने तक सत्याग्रह चलाने का एलान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे और  समर्थन दिया ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता बफाती मियां, राजीव पटेल, सुनीता सिंह, अनिल यादव, दीपक मिश्रा, बन्ने खान, अमन खान, आलोक सिंह, कार्तिक रघुवंशी आदि कांग्रेस नेतागण आंबेडकर पार्क पहुंचे और  सत्याग्रह का समर्थन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने सत्याग्रह स्थल पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शराब कारोबारी ज्योति मेंहदीरत्ता और उनके मैनेजर पंकज खुराना को बचा रही है। हत्या की एफआईआर में नामजद होने के बाबजूद सत्ता में रसूख के चलते आरोपियों से पूछताछ तक नहीं की गई। कहा कि योगी सरकार में शराब माफिया बेलगाम हो गए हैं। भाजपा राज में दलितों और पिछड़ों पर हमले तेज हुये हैं। अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पोल खुल चुकी है। पिछड़ों, दलितों और मुसलमानों पर अपराध करने वालों को भाजपा हर जगह बचा रही है।उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में पिछड़े दलित समाज को एकजुट करेंगे और मुकेश यादव को न्याय दिलाकर रहेंगे। 
सत्याग्रह के दूसरे दिन पार्क में मुकेश यादव की पत्नी सुनीता यादव, मां लोंगश्री, बेटियां पूजा यादव, लक्ष्मी यादव, कोमल और भाई सोमवीर यादव व रामवीर यादव, पिता महेश यादव 
पूर्व प्रधान रामनिवास यादव, संजय, अमरपाल यादव, टिंकू, परमवीर, अमरपाल यादव, रमेश, सतीश समेत दर्जनों परिजनों ने भागीदारी की ।बुधवार रात में भी परिजन सत्याग्रह पर बैठे रहे।उनका कहना है कि एफआईआर में मुख्य हत्यारोपियों ज्योति मेंहदीरत्ता और पंकज खुराना को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनसे पूछताछ तक नहीं की गई है।  चूंकि आरोपी रसूखदार हैं । भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है इसीलिए गिरफ्तारी नहीं हो रही है।

-----------

इससे संबंधित अन्य खबरों के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें-

- नामजदों को अभयदान दे चुकी बदायूं पुलिस...सेल्समैन के परिवार वालों को धरना शुरू

https://sabkibaat.in/post/naamjadon-ko-abhaydaan-de-chuki-police---salesman-ke-parivar-walon-ka-dharna-shuru

- शराब सेल्समैन हत्याकांडः बदायूं पुलिस से नाउम्मीद...अब धरने पर बैठेंगे परिवार वाले

https://sabkibaat.in/post/liquor-salesman-murder-case-no-hope-from-badaun-police----now-family-members-will-sit-on-dharna

- खाकी और खादी का संरक्षणः पहले अंडरग्राउंड, फिर सौदा...अब बेखौफ घूम रहे सेल्समैन हत्याकांड के नामजद

https://sabkibaat.in/post/khaki-aur-khadi-ka-sanrakshanah-pahale-andaragraund-phir-sauda---ab-bekhauph-ghoom-rahe-selsamain-hatyaakaand-ke-naamajad

- मुख्यमंत्री तक पहुंचा शराब सेल्समैन की हत्या का मामला, भूख हड़ताल और अनशन की चेतावनी

https://sabkibaat.in/post/the-case-of-murder-of-liquor-salesman-reached-the-chief-minister-warning-of-hunger-strike-and-hunger-strike

- अपनी बात पर अड़े मृतक सेल्समैन मुकेश के परिवार वाले, बोले- किसी का भरोसा नहीं, सबको खरीद लिया

https://sabkibaat.in/post/apanee-baat-par-ade-mrtak-selsamain-mukesh-ke-parivaar-vaale-bole-kisee-ka-bharosa-nahin-sabako-khareed-liya

- कांग्रेस आई शराब सेल्समैन के परिवार के साथ, बोले नेता- हत्या में शराब माफिया का हाथ

https://sabkibaat.in/post/congress-came-with-the-family-of-the-liquor-salesman-the-district-president-said--liquor-mafia-has-a-hand-in-the-murder-

- जिस रवि बिहारी को सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपित बता रही पुलिस...उसे लेकर भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

https://sabkibaat.in/post/ravi-bihari-whom-the-police-is-calling-the-main-accused-in-the-salesman-murder-case---his-brother-made-a-shocking-revelation-about-him

- वीडियोः ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना पर हो कार्रवाई...एडीजी से मिले मुकेश के परिजन

https://sabkibaat.in/post/video--action-should-be-taken-against-jyoti-mehndiratta-and-pankaj-khurana-----mukesh-s-family-said-after-meeting-adg

-लूट की कहानी से संतुष्ट नहीं शराब सेल्समैन के परिवार वाले...बोले-नामजदों की हो गिरफ्तारी

https://sabkibaat.in/post/the-family-of-the-liquor-salesman-is-not-satisfied-with-the--story--of-the-robbery---said--the-accused-should-be-arrested-

- बदायूं पुलिसः दो मर्डर, दो-दो नामजद....पर एक मामले के दो नामजद गिरफ्तार, दूसरे के घूम रहे खुले

https://sabkibaat.in/post/badaun-police-two-murders-two-accused-each----but-two-accused-in-one-case-arrested-others-are-roaming-free

- नामजदगी के बाद पुलिस को नहीं मिल रहे ब्लूमिंगडेल के मैनेजर ज्योति मेंहदीरत्ता...अंडरग्राउंड हैं या कुछ और

https://sabkibaat.in/post/police-are-unable-to-find-bloomingdale-s-director-jyoti-mendiratta----underground--or-something-else#google_vignette

...तो लूट के लिए की गई थी शराब सेल्समैन की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

https://sabkibaat.in/post/---so-the-liquor-salesman-was-murdered-for-robbery-three-arrested-in-encounter#google_vignette

- हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto