नामजदों को अभयदान दे चुकी बदायूं पुलिस...सेल्समैन के परिवार वालों का धरना शुरू

नामजदों को अभयदान दे चुकी बदायूं पुलिस...सेल्समैन के परिवार वालों का धरना शुरू

'नामजद ज्योति मेंहदीरत्ता और पंकज खुराना से हुई मोटी सौदेबाजी', परिवार वालों ने लगाया आरोप

देशी शराब की दुकान के सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या का मामला

बदायूं। कुंवरगांव क्षेत्र के दुगरैया में देशी शराब की दुकान चलाने वाले सेल्समैन मुकेश यादव के परिवार वालों को बदायूं पुलिस से अब कोई उम्मीद नहीं है कि वह उन्हें न्याय दिला पाएगी। परिवार वालों के अनुसार, नामजद ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना से आज तक पुलिस ने पूछताछ तक नहीं की, ऐसे में पुलिस से न्याय की उम्मीद करना बेकार है। परिजनों ने पुलिस पर नामजदों से मोटी आर्थिक सौदेबाजी करने का भी आरोप लगाया है।

ऐसे में पुलिस से आस खो चुके परिवार वालों ने कांग्रेस के साथ बुधवार से आंबेडकर पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

विगत 13 मई को सेल्समैन मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को एक महीना से ज्यादा का समय बीत चुका है और पुलिस इसे लूट की वजह से हत्या बताकर मामला लगभग बंद कर चुकी है। मृतक के परिवार वाले शुरू से ही आहूजा ग्रुप के एमडी और ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योतिमेहंदीरत्ता व उनके कथित मैनेजर पंकज खुराना पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने ही हत्या कराई है। दोनों को परिवार वालों ने नामजद भी कराया था लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेना तो दूर बल्कि पूछताछ के लिए बुलाया तक नहीं गया। मृतक के भाई रामवीर ने बताया कि बदायूं पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं रहा। एडीजी से मिलकर आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में अब वे मजबूर होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं। धरने पर परिवार की महिलाएं भी बैठी हैं। उन्होंने कहा कि यदि न्याय न मिला तो भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी, चाहें इसके लिए उन्हें कुछ भी क्यों न करना पड़े। 

---------

इससे संबंधित अन्य खबरों के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें-

----------

- शराब सेल्समैन हत्याकांडः बदायूं पुलिस से नाउम्मीद...अब धरने पर बैठेंगे परिवार वाले

https://sabkibaat.in/post/liquor-salesman-murder-case-no-hope-from-badaun-police----now-family-members-will-sit-on-dharna

- खाकी और खादी का संरक्षणः पहले अंडरग्राउंड, फिर सौदा...अब बेखौफ घूम रहे सेल्समैन हत्याकांड के नामजद

https://sabkibaat.in/post/khaki-aur-khadi-ka-sanrakshanah-pahale-andaragraund-phir-sauda---ab-bekhauph-ghoom-rahe-selsamain-hatyaakaand-ke-naamajad

- मुख्यमंत्री तक पहुंचा शराब सेल्समैन की हत्या का मामला, भूख हड़ताल और अनशन की चेतावनी

https://sabkibaat.in/post/the-case-of-murder-of-liquor-salesman-reached-the-chief-minister-warning-of-hunger-strike-and-hunger-strike

- अपनी बात पर अड़े मृतक सेल्समैन मुकेश के परिवार वाले, बोले- किसी का भरोसा नहीं, सबको खरीद लिया

https://sabkibaat.in/post/apanee-baat-par-ade-mrtak-selsamain-mukesh-ke-parivaar-vaale-bole-kisee-ka-bharosa-nahin-sabako-khareed-liya

- कांग्रेस आई शराब सेल्समैन के परिवार के साथ, बोले नेता- हत्या में शराब माफिया का हाथ

https://sabkibaat.in/post/congress-came-with-the-family-of-the-liquor-salesman-the-district-president-said--liquor-mafia-has-a-hand-in-the-murder-

- जिस रवि बिहारी को सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपित बता रही पुलिस...उसे लेकर भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

https://sabkibaat.in/post/ravi-bihari-whom-the-police-is-calling-the-main-accused-in-the-salesman-murder-case---his-brother-made-a-shocking-revelation-about-him

- वीडियोः ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना पर हो कार्रवाई...एडीजी से मिले मुकेश के परिजन

https://sabkibaat.in/post/video--action-should-be-taken-against-jyoti-mehndiratta-and-pankaj-khurana-----mukesh-s-family-said-after-meeting-adg

-लूट की कहानी से संतुष्ट नहीं शराब सेल्समैन के परिवार वाले...बोले-नामजदों की हो गिरफ्तारी

https://sabkibaat.in/post/the-family-of-the-liquor-salesman-is-not-satisfied-with-the--story--of-the-robbery---said--the-accused-should-be-arrested-

- बदायूं पुलिसः दो मर्डर, दो-दो नामजद....पर एक मामले के दो नामजद गिरफ्तार, दूसरे के घूम रहे खुले

https://sabkibaat.in/post/badaun-police-two-murders-two-accused-each----but-two-accused-in-one-case-arrested-others-are-roaming-free

- नामजदगी के बाद पुलिस को नहीं मिल रहे ब्लूमिंगडेल के मैनेजर ज्योति मेंहदीरत्ता...अंडरग्राउंड हैं या कुछ और

https://sabkibaat.in/post/police-are-unable-to-find-bloomingdale-s-director-jyoti-mendiratta----underground--or-something-else#google_vignette

...तो लूट के लिए की गई थी शराब सेल्समैन की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

https://sabkibaat.in/post/---so-the-liquor-salesman-was-murdered-for-robbery-three-arrested-in-encounter#google_vignette

- हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto