कांग्रेस आई शराब सेल्समैन के परिवार के साथ, बोले जिलाध्यक्ष- 'हत्या में शराब माफिया का हाथ'

कांग्रेस आई शराब सेल्समैन के परिवार के साथ, बोले जिलाध्यक्ष- 'हत्या में शराब माफिया का हाथ'

दुगरैया में शराब सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या का मामला

ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत उनके कथित मैनेजर पंकज खुराना को मृतक के परिवार वालों ने किया है नामजद

नामजदों से आज तक पूछताछ भी नहीं कर पाई पुलिस, पुलिस के खुलासे से परिजन असंतुष्ट

बदायूं। कुंवरगांव क्षेत्र के दुगरैया में शराब सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या के मामले में कांग्रेस का स्पष्ट कहना है कि हत्या में शराब माफिया का हाथ है। इधर, परिजन भी पुलिस के खुलासे से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि नामजद ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना को हिरासत में लेना तो दूर, पुलिस ने उनसे पूछताछ करने की जहमत तक नहीं उठाई है। 

------

ये है अब तक का पूरा मामला

बदायूं। विगत 13 मई को कुंवरगांव क्षेत्र के गांव दुगरैया में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर ही तीन बदमाशों को पकड़ने के बाद यह दावा किया था कि लूट के लिए मुकेश यादव की हत्या की गई थी। पुलिस ने चौथे मुख्य आरोपित रवि बिहारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। परिवार वालों के एडीजी रमित शर्मा से मिलने के बाद पुलिस ने बिहारी को भी पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। हालांकि परिवार वालों का दावा था कि पुलिस नामजद ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। मृतक के भाई रामवीर का दावा थाकि पुलिस ने जिस रात रवि बिहारी से मुठभेड़ दिखाई है, उससे एक दिन पहले ही उसे पकड़ लिया था। उसके बाद उससे उनकी थाने में मुलाकात कराई गई। उस समय उनके समेत करीब 8-10 गांव वाले भी थे। जब उन्होंने उससे पूछा तो वह कोई सही जवाब ही नहीं दे पा रहा था। उसे यह तक पता नहीं था कि उनके भाई मुकेश को कितनी गोली लगी थी। बोले- पुलिस उसे न जाने कहां से पकड़ लाई। उसे तो कुछ पता ही नहीं है। वह उससे कुछ पूछ रहे थे लेकिन वह कुछ बता रहा था। 

------

एक प्रिंट मीडिया संस्थान पर लगाया खुला आरोप

बदायूं। रामवीर ने कहा कि ज्योति मेहंदीरत्ता को बचाने के लिए जहां पुलिस पूरी जान लगाए है वहीं कई पत्रकार भी पैसा खाकर उनकी आवाज नहीं उठा रहे हैं। एक प्रिंट मीडिया संस्थान का तो उन्होंने खुलकर नाम लेते हुए यहां तक आरोप लगाया था कि सबसे ज्यादा पैसा इस अखबार ने नामजद से लिया है। 

-------

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- 'योगी सरकार में शराब माफिया बेलगाम'

बदायूं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मृतक मुकेश के परिवार वालों से मिला। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि योगी सरकार में शराब माफिया बेलगाम है। शराब सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या में शराब माफिया का हाथ है। सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने में विफल साबित हुई है।

इस दौरान उन्होंने मुकेश यादव के परिवार वालों से बात करके शोक संवेदना व्यक्त की और न्याय के लिए हर सहयोग का वादा किया। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को परिवार वालों ने बताया कि मुकेश की पांच बेटियां और दो बेटे हैं, जिनकी उम्र दो वर्ष से 16 वर्ष के बीच है। बेटियों ने बताया कि उनके पिता मुकेश यादव दुगरैया गांव में मुन्नी देवी की शराब की दुकान में बतौर सेल्समैन काम करते थे।

जिले के बड़े शराब कारोबारी और ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता व पंकज खुराना मुकेश को कई बार फोन पर धमकियां दे चुके थे। मुकेश के लाइसेंस देने से मना करने पर उन्होंने उसकी हत्या करा दी। 


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुकेश यादव की हत्या शराब कारोबार में बर्चस्व की जंग का परिणाम प्रतीत होती है। उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन नामजदों को जल्द कानून के कठघरे में खड़ा करेगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता बृजभूषण गुर्जर, बफाती मियां, राजीव पटेल, अहमद अमजदी और मारूफ आदि उनके साथ रहे।

-------

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए इन लिंक्स पर क्लिक करें-

- जिस रवि बिहारी को सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपित बता रही पुलिस...उसे लेकर भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

- वीडियोः 'ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना पर हो कार्रवाई'...एडीजी से मिलकर बोले मुकेश के परिजन

https://sabkibaat.in/post/video--action-should-be-taken-against-jyoti-mehndiratta-and-pankaj-khurana-----mukesh-s-family-said-after-meeting-adg

- लूट की 'कहानी' से संतुष्ट नहीं शराब सेल्समैन के परिवार वाले...बोले- 'नामजदों की हो गिरफ्तारी'

https://sabkibaat.in/post/the-family-of-the-liquor-salesman-is-not-satisfied-with-the--story--of-the-robbery---said--the-accused-should-be-arrested-

- बदायूं पुलिसः दो मर्डर, दो-दो नामजद....पर एक मामले के दो नामजद गिरफ्तार, दूसरे के घूम रहे खुले

https://sabkibaat.in/post/badaun-police-two-murders-two-accused-each----but-two-accused-in-one-case-arrested-others-are-roaming-free

- हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर

https://sabkibaat.in/post/fir-against-four-people-including-bloomingdale-school-director-jyoti-mehndiratta-in-murder-case

...तो लूट के लिए की गई थी शराब सेल्समैन की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

https://sabkibaat.in/post/---so-the-liquor-salesman-was-murdered-for-robbery-three-arrested-in-encounter#google_vignette

- नामजदगी के बाद पुलिस को नहीं मिल रहे ब्लूमिंगडेल के निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता...'अंडरग्राउंड' या कुछ और

https://sabkibaat.in/post/police-are-unable-to-find-bloomingdale-s-director-jyoti-mendiratta----underground--or-something-else#google_vignette


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto