चोरी के जेवर खरीदने का शक...सराफा कारोबारी और उसके बेटे को ले गई अलीगढ़ पुलिस
SAB KI BAAT
Jun 06 2025
1860
बदायूं। चोरी के जेवर खरीदने के शक में अलीगढ़ पुलिस ने अलापुर में छापा मारा और एक सराफा कारोबारी व उसके बेटे को साथ ले गई।
बताया जाता है कि चोरों ने अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में कुछ चोर पकड़े थे, जिन्होंने चोरी के जेवर बदायूं के अलापुर क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी को बेचने की पुष्टि की। शुक्रवार को अलीगढ़ पुलिस यहां पहुंची। उनके साथ पकड़ा गया एक चोर भी था। पुलिस ने चोर से एक सराफा कारोबारी की शिनाख्त कराई। बताया जाता है कि चोर ने इस कारोबारी को पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस एक और सराफा कारोबारी के यहां पहुंची और उनसे पूछताछ की। शक होने पर पुलिस कस्बे के एक कारोबारी और उसके बेटे को अपने साथ ले गई है। माना जा रहा है कि पुलिस ने यह कार्रवाई साथ लाए गए चोर की शिनाख्त के आधार पर की है।
-----
ऐसी अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
- ककराला के दो ज्वैलर्स ने खरीदा था चोरी का 18 किलो सोना, कर्नाटक पुलिस ने दी दबिश तो भागे
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT