स्वीमिंग पूल में नहाने गए थे दो युवक...घर लौटीं उनकी लाशें, तेज रफ्तार बनी काल

स्वीमिंग पूल में नहाने गए थे दो युवक...घर लौटीं उनकी लाशें, तेज रफ्तार बनी काल

बदायूं। स्वीमिंग पूल में नहाने के बाद घर लौटते समय एक बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिससे उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की तेज रफ्तार ही दोनों युवकों के लिए काल बन गई। 

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव थल्लिया नगला में रहने वाला करीब 22 वर्षीय और 21 वर्षीय सर्वेश कुमार बाइक से जखेली गांव स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने गए थे। लौटते वक्त नैथू गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के एक खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सर्वेश को अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक दो बाइक पर तेज गति से जा रहे थे, जिसके बाद दोनों बाइक अनियंत्रित हो गईं और हादसा हो गया। 

------

दूसरी बाइक पर थे तीन युवक, तीनों घायल

बदायूं। कुलदीप और सर्वेश गांव के साथ गांव के तीन अन्य युवक भी एक बाइक पर सवार थे। हादसे के बाद उनकी बाइक भी फिसल गई थी, जिससे तीनों घायल हो गए।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto