दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में देशभक्ति, उत्साह और उल्लास से सराबोर वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हुआ। विद्यालय परिसर को तिरंगे रंगों और देशभक्ति की सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। छात्र-छात्राओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रधानाचार्य राजीव सामंतो, हेड ब्वॉय एवं हेड गर्ल ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम के उद्घोष के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। 

प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसके साथ देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियां भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, मेहनत और एकता के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto
  • user by Anonymous

    Sahi baat

    quoto
  • user by अनिमेश मौर्य

    पत्रकार महोदय, साफ ही लिख देते की दातागंज का मामला है। हमने तो सुना था की सबकी बात वाले धाकड़ लोग हैं। किसी नेता से नहीं डरते।

    quoto