पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने किया ध्वजारोहण

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने किया ध्वजारोहण

नगर पालिका कार्यालय में राष्ट्रगान के बाद देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

अनाथालय और नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में भी पालिकाध्यक्ष ने ने तिरंगा फहराया 

नौशेरा छुइया मंदिर में कांवड़ियों के लिए हुआ भंडारा, आबिद रज़ा ने बांटा प्रसाद

सबकी बात न्यूज

बदायूं। नगर पालिका परिषद  में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका कार्यालय में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। 

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने की दिशा में सच्चा कदम है।

पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि शहीदों और राष्ट्रनायकों के त्याग को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान विविधता में एकता, समानता और अखंडता का संदेश देता है। आजादी और शहीदों का बलिदान व्यर्थ न जाए, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को देशहित में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। पालिकाध्यक्ष ने अनाथालय और नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में भी ध्वजारोहण किया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नौशेरा छुइया मंदिर में कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन कराया। उन्होंने स्वयं कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। 

कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, अवर अभियंता सिविल सूर्यप्रताप सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, सभासद अनवर खां, भूरे, मनोज चन्देल, अली अल्वी, अबरार अहमद, राजीव नारायण रायजादा, मुशाहिद, नवैद, मनोज कश्यप, उमा शंकर, प्रेमलता आदि मौजूद रहे। संचालन नवैद इकबाल गनी ने किया।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto