वीडियोः भावनाओं में इतना बह गए विधायक जी...डिंपल यादव को बता दिया 'देश की मां'
SAB KI BAAT
Aug 17 2026
3700
2027 में सपा सरकार बनने की मन्नत लेकर हरिद्वार से बरेली जा रहा था कांवड़िया, कांवड़ पर लगी थी अखिलेश और डिंपल यादव की फोटो
सबकी बात न्यूज
मुरादाबाद। कांवड़ियों के स्वागत के दौरान बिलारी के सपा विधायक फहीम इरफान भावनाओं में इतना बह गए कि डिंपल यादव को पूरे 'देश की मां' बता दिया। केवल इतना ही नहीं उन्होंनें डिंपल को 'ममता का प्रतीक' भी बताया। अब उनका यह बयान लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। इसका वीडिया भी वायरल हो रहा है।
मामला रविवार का बताया जा रहा है। हरिद्वार से जल भरकर कुछ कांवड़िये बरेली को रवाना हुए थे। इस दौरान वे बिलारी में रुके। इन कांवड़ियों ने कांवड़ पर एक तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो दूसरी तरफ डिंपल यादव का फोटो लगा रखा था। कांवड़िये के अनुसार, उसने 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की मन्नत मांगी है। इसी दौरान सपा विधायक ने उसका स्वागत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी हमेशा कांवड़ियों का स्वागत करती है।
(वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें) -
https://youtu.be/Z4THQydRYJA?si=zF_11-G08AX0xLgz
मैं हमारी पार्टी के तरफ से उनका खैरमकदम करता हूं। कांवड़ पर एक तरफ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोटो है तो दूसरी ओर हमारी सांसद डिंपल यादव का फोटो है जो पूरे देश की मां हैं और ममता का प्रतीक हैं। जैसे ही सपा विधायक का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चर्चा का विषय बन गया। अब कुछ लोग इसे विधायक की मक्खनबाजी बता रहे हैं तो कोई बेतुका बयान बता रहा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
997
-
बदायूं समाचार
657
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
-
by Anonymous
Sahi baat
SAB KI BAAT