मुख्यमंत्री तक पहुंचा शराब सेल्समैन की हत्या का मामला, भूख हड़ताल और अनशन की चेतावनी

मुख्यमंत्री तक पहुंचा शराब सेल्समैन की हत्या का मामला, भूख हड़ताल और अनशन की चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन में पहुंचे मृतक मुकेश यादव के पिता

पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'मोटे आर्थिक सौदे के कारण नामजदों पर हाथ नहीं डाल रही पुलिस'

बोले- 'नामजद लोग कई बार दे चुके थे धमकी, भाड़े के शूटरों से करा दी हत्या'

बदायूं। कुंवरगांव क्षेत्र के दुगरैया में स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या का मामला अब मुख्यमंत्री के दरबार में भी पहुंच गया है। विगत दिनों मुकेश के पिता महेशपाल जनता दर्शन में जाकर मुख्यमंत्री से मिले। परिवार वालों ने नामजदों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल और आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। बदायूं पुलिस की कार्यप्रणाली व खुलासे से असंतुष्ट परिवार वालों ने पत्र में पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

महेशपाल ने अपने मझले पुत्र रामवीर की ओर से मुख्यमंत्री को दिए पत्र में लिखा है कि मुकेश जिस दुकान पर सेल्समैन था, उसे नामजद ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना अपने ग्रुप में शामिल करके चलाना चाहते थे। मुकेश सरकारी रेट पर शराब की बिक्री करता था जबकि आहूजा ग्रुप शराब को ओवर रेट में बेचता है। इसी

                            -- नामजद ज्योति मेहंदीरत्ता --

के चलते नामजदों द्वारा कई दिनों से मुकेश को फोन तथा व्यक्तिगत रूप से धमकियां दी जा रही थीं। दुकान को आहूजा ग्रुप में न मिलाने के कारण ही मुकेश की हत्या करवा दी गई। उनके परिवार की किसी अन्य से कोई दुश्मनी नहीं है। 

-------

पुलिस भी नामजदों के प्रभाव में, आर्थिक साठगांठ का भी आरोप

बदायूं। मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा गया है कि बदायूं की पुलिस भी नामजदों के प्रभाव में है। यह आरोप भी लगाया गया है कि नामजदों से मोटी रकम लेकर उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके परिवार वालों को भी आर्थिक लालच दिए जा रहे हैं लेकिन उन्हें रुपये नहीं न्याय चाहिए। यह भी कहा गया है कि समझौता न करने पर उन्हें भी धमकियां मिल रही हैं। 

--------

पुलिस के खुलासे को शुरू से बता रहे मनगढ़ंत

बदायूं। मृतक मुकेश के परिवार वाले पुलिस द्वारा किए गए लूट के खुलासे को शुरू से ही मनगढ़ंत बता रहे हैं और यही बात उन्होंने मुख्यमंत्री को भी बताई है। पत्र में कहा गया है कि परिजन शुरू से ही नामजदों की गिरफ्तारी और उनसे पूछताछ करने की

                                                -- रामवीर --

मांग कर रहे हैं। शुरू में तो पुलिस उन्हें दिलासा देती रही, लेकिन अब नामजदों से मोटा आर्थिक सौदा हो गया है, जिसकी वजह से केवल लूट के कारण हत्या बताकर नामजदों को लाभ देने की कोशिश की जा रही है। पत्र में आहूजा ग्रुप के राकेश आहूजा का भी जिक्र किया गया है। 

--------

न्याय नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़ताल

बदायूं। पत्र देकर मुकेश के पिता ने कहा है कि उनके बेटे मुकेश की चार साल से 14 साल तक की सात संताने हैं। बेटे की मौत के बाद उनके परिवार पर आर्थिक संकट भी आने लगा है। मृतक बेटे के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसे में या तो उनके परिवार वालों को इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए या फिर उन्हें न्याय दिलाया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो वे भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। 

---------

2022 तक भाजपा का बूथ अध्यक्ष रहा था मुकेश

बदायूं। मुख्यमंत्री को दिए पत्र में पिता महेश पाल ने कहा है कि मृतक मुकेश वर्ष 2017 से वर्तमान तक भाजपा का बूथ अध्यक्ष था। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के अनुसार, मुकेश 2022 तक भाजपा में बूथ अध्यक्ष रहा था। वर्तमान में उस पर बूथ अध्यक्ष का पद नहीं था। हालांकि रामवीर का कहना है कि मुकेश ने अब तक भाजपा के ही चुनाव लड़ाए थे। 

------

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें- 

- अपनी बात पर अड़े मृतक सेल्समैन मुकेश के परिवार वाले, बोले- 'किसी का भरोसा नहीं, सबको खरीद लिया'

https://sabkibaat.in/post/apanee-baat-par-ade-mrtak-selsamain-mukesh-ke-parivaar-vaale-bole-kisee-ka-bharosa-nahin-sabako-khareed-liya

- कांग्रेस आई शराब सेल्समैन के परिवार के साथ, बोले नेता- हत्या में शराब माफिया का हाथ

https://sabkibaat.in/post/congress-came-with-the-family-of-the-liquor-salesman-the-district-president-said--liquor-mafia-has-a-hand-in-the-murder-

- जिस रवि बिहारी को सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपित बता रही पुलिस...उसे लेकर भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

https://sabkibaat.in/post/ravi-bihari-whom-the-police-is-calling-the-main-accused-in-the-salesman-murder-case---his-brother-made-a-shocking-revelation-about-him

- वीडियोः ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना पर हो कार्रवाई...एडीजी से मिले मुकेश के परिजन


- लूट की कहानी से संतुष्ट नहीं शराब सेल्समैन के परिवार वाले...बोले-नामजदों की हो गिरफ्तारी

https://sabkibaat.in/post/the-family-of-the-liquor-salesman-is-not-satisfied-with-the--story--of-the-robbery---said--the-accused-should-be-arrested-

- बदायूं पुलिसः दो मर्डर, दो-दो नामजद....पर एक मामले के दो नामजद गिरफ्तार, दूसरे के घूम रहे खुले

https://sabkibaat.in/post/badaun-police-two-murders-two-accused-each----but-two-accused-in-one-case-arrested-others-are-roaming-free

- नामजदगी के बाद पुलिस को नहीं मिल रहे ब्लूमिंगडेल के मैनेजर ज्योति मेंहदीरत्ता...अंडरग्राउंड हैं या कुछ और

https://sabkibaat.in/post/police-are-unable-to-find-bloomingdale-s-director-jyoti-mendiratta----underground--or-something-else#google_vignette

...तो लूट के लिए की गई थी शराब सेल्समैन की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

https://sabkibaat.in/post/---so-the-liquor-salesman-was-murdered-for-robbery-three-arrested-in-encounter#google_vignette

- हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर 

https://sabkibaat.in/post/fir-against-four-people-including-bloomingdale-school-director-jyoti-mehndiratta-in-murder-case




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto