अपनी बात पर अड़े मृतक सेल्समैन मुकेश के परिवार वाले, बोले- 'किसी का भरोसा नहीं, सबको खरीद लिया'

अपनी बात पर अड़े मृतक सेल्समैन मुकेश के परिवार वाले, बोले- 'किसी का भरोसा नहीं, सबको खरीद लिया'

एडीजी के यहां शिकायत के बाद सीओ कार्यालय में बुलाया गया था बयान के लिए

भाई रामवीर ने कहा - 'बदायूं और बरेली की पुलिस पर भरोसा नहीं'

सेल्समैन की हत्या में नामजद हैं ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता और उनका कथित मैनेजर पंकज खुराना

बदायूं। कुंवरगांव क्षेत्र के दुगरैया में शराब सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या के मामले में उसके परिजन एक ही बात लगातार दोहरा रहे हैं कि उन्हें किसी का भरोसा नहीं है। सबको खरीद लिया गया है। 

दरअसल बदायूं पुलिस की जांच और खुलासे पर अविश्वास जताते हुए मृतक मुकेश के भाई रामवीर बरेली में एडीजी रमित शर्मा से भी मिल चुके हैं। वहां से अग्रिम कार्रवाई के आदेश के बाद रामवीर को सीओ कार्यालय बुलाया गया था। मंगलवार को रामवीर अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ सीओ कार्यालय पहुंचे। रामवीर के अनुसार, उनसे कहा गया है कि बदायूं के किसी भी थाने या बरेली में जांच ट्रांसफर करवा लें, जिसमें उनकी सहमति हो, लेकिन रामवीर ने बदायूं और बरेली पुलिस पर भरोसा न होने की बात कही। रामवीर ने तो यहां तक कहा कि वह सीबीआई से कम किसी भी जांच पर सहमत नहीं हैं। 

-------

ये है अब तक का पूरा मामला

बदायूं। विगत 13 मई को कुंवरगांव क्षेत्र के गांव दुगरैया में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर ही तीन बदमाशों को पकड़ने के बाद यह दावा किया था कि लूट के लिए मुकेश यादव की हत्या की गई थी। पुलिस ने चौथे मुख्य आरोपित रवि बिहारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। परिवार वालों के एडीजी रमित शर्मा से मिलने के बाद पुलिस ने बिहारी को भी पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। हालांकि परिवार वालों का दावा था कि पुलिस नामजद ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। मृतक के भाई रामवीर का दावा था कि पुलिस ने जिस रात रवि बिहारी से मुठभेड़ दिखाई है, उससे एक दिन पहले ही उसे पकड़ लिया था। उसके बाद उससे उनकी थाने में मुलाकात कराई गई। उस समय उनके समेत करीब 8-10 गांव वाले भी थे। जब उन्होंने उससे पूछा तो वह कोई सही जवाब ही नहीं दे पा रहा था। उसे यह तक पता नहीं था कि उनके भाई मुकेश को कितनी गोली लगी थी। बोले- पुलिस उसे न जाने कहां से पकड़ लाई। उसे तो कुछ पता ही नहीं है। वह उससे कुछ पूछ रहे थे लेकिन वह कुछ बता रहा था। 

------

कांग्रेस भी कह चुकी- हत्या में शराब माफिया का हाथ

बदायूं। सेल्समैन की हत्या के मामले में पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर जिलाध्यक्ष अजीत यादव समेत कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुकेश के परिवार वालों से मिला था। कांग्रेस ने स्पष्ट कहा था कि हत्या में शराब माफिया का हाथ है और कांग्रेस परिवार वालों के साथ खड़ी है। 

------

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए इन लिंक्स पर क्लिक करें-

- कांग्रेस आई शराब सेल्समैन के परिवार के साथ, बोले नेता- हत्या में शराब माफिया का हाथ


- जिस रवि बिहारी को सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपित बता रही पुलिस...उसे लेकर भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

- वीडियोः ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना पर हो कार्रवाई...एडीजी से मिले मुकेश के परिजन

- लूट की कहानी से संतुष्ट नहीं शराब सेल्समैन के परिवार वाले...बोले-नामजदों की हो गिरफ्तारी


- बदायूं पुलिसः दो मर्डर, दो-दो नामजद....पर एक मामले के दो नामजद गिरफ्तार, दूसरे के घूम रहे खुले


- हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर 


...तो लूट के लिए की गई थी शराब सेल्समैन की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार


- नामजदगी के बाद पुलिस को नहीं मिल रहे ब्लूमिंगडेल के मैनेजर ज्योति मेंहदीरत्ता...अंडरग्राउंड हैं या कुछ और



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto