जुआरियों को छुड़वाने पहुंच गया कथित नेता, थाना गेट पर हंगामा, दरोगा पर लगाए आरोप
SAB KI BAAT
Aug 15 2026
3670
जुआ खेलते फैजगंज बेहटा पुलिस ने पकड़े थे जुआरी, पुलिस पर बनाना चाह रहा था दबाव
सबकी बात न्यूज
बदायूं। फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर तीन में बीती रात पुलिस ने जुए की फड़ लगाकर खेले जा रहे जुए को पकड़ लिया और पांच जुआरियों को पकड़कर थाने ले आई। जब इसकी सूचना एक कथित नेता को मिली तो वह जुआरियों को छुड़ाने पहुंच गया। पूरी रात उसने थाना गेट पर हंगामा किया। यह कथित नेता खुद को भीम आर्मी का मंडल सचिव बता रहा था। उसने एक दरोगा पर भी आरोप लगाए। हालांकि दरोगा ने जुआरियों को छोड़ने से साफ इंकार कर दिया।
इस दौरान कथित नेता थाना गेट पर दो-चार समर्थकों के साथ नारेबाजी करता रहा। शनिवार को कई लोग उसके समर्थन में पहुच गए। मौके पर पहुंचे सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने उनका ज्ञापन लिया, इसके बाद वे वहां से हट गए। इधर पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर दी।
---------
संबंधित खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
- पुलिस का खौफ खत्म या 'बेअंदाजी'....ये तो अपनी गिरफ्तारी की भी बना रहा रील
https://sabkibaat.in/post/has-the-fear-of-the-police-vanished-or-is-it-sheer-brazenness--this-man-is-even-making-a-reel-of-his-own-arrest-
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
-
by Anonymous
Sahi baat
-
by अनिमेश मौर्य
पत्रकार महोदय, साफ ही लिख देते की दातागंज का मामला है। हमने तो सुना था की सबकी बात वाले धाकड़ लोग हैं। किसी नेता से नहीं डरते।
SAB KI BAAT