सड़कों पर चल रही ‘‘मौत‘‘... चलें बचकर नहीं तो हो जाएंगें शिकार

सड़कों पर चल रही ‘‘मौत‘‘... चलें बचकर नहीं तो हो जाएंगें शिकार


बदायूं। शहर समेत जिले की सड़कों पर चलते फिरते मौत कब आपकी ओर दौड़ पड़े, कहना मुश्किल है। ऐसे में चल रहे हैं या दोपहिया वाहन लेकर जा रहे हैं तो दूर तक निगाह जरूर दौड़ा लें कि कहीं कोई सांड़ तो आसपास नहीं है। कहीं ऐसा न हो कि आपके साथ भी हादसा हो जाए, क्योंकि शासन सड़कों से गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भिजवाने का आदेश देता है और प्रशासन एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देता है। अभी तक गायों को ही रखने की व्यवस्था नहीं हो सकी है, सांड़ों की तो बात ही छोड़ दीजिए। यही वजह रही कि एक सांड़ ने फिर एक बाइक सवार किसान की जान ले ली। 

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खागी निवासी 45 वर्षीय किसान जीतपाल बीती रात करीब आठ बजे उझानी से अपने घर जा रहे थे। गांव बसावनपुर पर सडक पर घूम रहे सांड़ ने बाइक को सींग से पटक दिया। सांड़ ने जीतपाल भी सींग से प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

------------

खेतीबाड़ी करके पाल रहे थे परिवार

बदायूं। जीतपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह रविवार शाम बाइक लेकर उझानी गए थे। देर रात लौटते समय बदायूं-मेरठ हाईवे पर हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। यहां देर रात उनकी मौत हो गई। 

-----------

सांड़ के हमले से कई गवां चुके जान

बदायूं। सांड़ के हमले से किसी की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले उझानी, बिल्सी, उघैती समेत तमाम इलाकों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं पर ऐसे हादसे रुक सकें, इसके लिए कोई ठोस इंतजाम प्रशासन के पास नहीं हैं। शहर में ही आवारा सांड़ लोगों की मुश्किल बढ़ाए हैं लेकिन कोई ध्यान नहंी दे रहा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto