बदायूं में कांग्रेस जिला कार्यालय का शुभारंभ

बदायूं में कांग्रेस जिला कार्यालय का शुभारंभ

प्रदेश कोऑर्डिनेटर ओमवीर यादव व डॉ केबी त्रिपाठी ने की संगठन सृजन बैठक

जिला पंचायत चुनाव में अकेले उतरेगी कांग्रेस

बदायूं। कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर ओमवीर यादव व डॉ केबी त्रिपाठी ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने संगठन सृजन अभियान कि समीक्षा की।

शहर के  नेकपुर मुहल्ले में कांग्रेस कार्यालय शुरू करने के बाद कहा कि जिला पंचायत चुनावों में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। प्रदेश कोऑर्डिनेटरों ने हर विधान सभा से चुनाव लड़ने के लिए तीन -तीन उम्मीदवारों के नाम मांगे। हर जिला पंचायत सीट से प्रत्याशियों के नाम भी मांगे। बैठक में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों के नामों पर भी विचार हुआ। सभी फ्रंटल संगठनों की समीक्षा की गई। जो निष्क्रिय पदाधिकारी हैं उनकी जगह सक्रिय पदाधिकारी को बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने की। प्रदीप सिंह, हाजी नुसरत अली , बफाती मियां, राजीव पटेल, हुकुम सिंह, फरियाद अली, आलोक सिंह, सुनीता सिंह, उपासना चौहान, अकरम खान, बन्ने खान, अमित यादव, अमन खान समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto