चकरोड छोड़ खेतों पर तान रहे हाइटेंशन लाइन, किसानों की शिकायत पर रोका गया काम
SAB KI BAAT
Jun 18 2024
1230
बदायूं। उझानी डिवीजन के गांव बादुल्लागंज में चकरोड को छोड़कर खेतों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन डाली जा रही है। गांव वालों के विरोध पर विभागीय अफसरों ने फिलहाल काम को रुकवा दिया है। जेई ने मौका मुआयना कर अधिशासी अभियंता को मामले की जानकारी दी है।
बिजली विभाग ट्यूबवेल और गांव की लाइनों को अलग करने जा रहा है। उझानी डिवीजन के गांव बादुल्लागंज में 15 जून को दोपहर में उस समय काम किया गया, जब किसान घरों पर आराम कर रहे थे। शाम के समय खेतों पर पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई, लेकिन तब तक लगभग 12 पोल लगाए जा चुके थे। चकरोड छोड़कर खेतों पर लाइन डालने और बिना पूर्व सर्वे या जानकारी के पोल लगाने का किसानों ने विरोध किया।
इसके बावजूद काम नहीं रोका गया। आरोप है कि किसानों से अभद्र व्यवहार भी किया गया। इसके बाद अधिशासी अभियंता को संबोधित शिकायती पत्र भेजा गया। इसकी कॉपी डीएम समेत चीफ इंजीनियर, एमडी पॉवर कॉरपोरेशन, अधीक्षण अभियंता आदि को भेजी गई। इसके बाद अफसर तुरंत हरकत में आए और उन्होंने आनन-फानन में काम पर रोक लगा दी।
-------
जेई ने मौके पर जाकर देखी स्थिति
बदायूं। अधिशासी अभियंता के आदेश पर असरासी फीडर के जेई अमित कुमार ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी पहलुओं पर बारीकी से अवलोकन किया। शाम को उन्होंने अपनी रिपोर्ट एक्सईएन को सौंप दी। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि सर्वे या काम से सम्बंधित कोई भी अभिलेख नहीं दिखा पाए। शिकायती पत्र में रहमान रसूल, मुताहिर मियां, शमशाद रसूल, मुजम्मिल हुसैन, सचिन सोनू, सलमान रसूल, पप्पू राठौर, नवाजिश रसूल, बृजपाल, मेराज हुसैन आदि के हस्ताक्षर हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
