बदायूं। मदर एथीना स्कूल में चल रहे समर कैंप के पांचवे दिन शनिवार को बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूल के ‘हेल्थ क्लब’ की ओर से एक निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंप में भाग ले रहे बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करना और उन्हें भीषण गर्मी के मौसम में तंदुरुस्त रहने के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य केंद्र जगत ब्लॉक से अनुभवी डॉक्टरों और मेडिकल टीम में डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. दमयंती वर्मा, डॉ. अनुराधा सक्सेना, डॉ. रफ़त नूर द्वारा बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें उनके वजन, लंबाई, आंखों की रोशनी और बुनियादी स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। इसके साथ ही
डॉक्टरों ने बच्चों को गर्मियों में पानी की कमी न रहने, संतुलित आहार लेने और जंक फूड से दूर रहने के साथ-साथ सलाद और अंकुरित अनाज को अपने भोजन का अनिवार्य हिस्सा बनाने की सीख दी।
इस अवसर पर मदर एथीना स्कूल की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। समर कैंप का उद्देश्य केवल बच्चों का कौशल विकास करना ही नहीं है, बल्कि उनके समग्र कल्याण का ध्यान रखना भी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलते मौसम में बच्चों की सेहत के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। इस हेल्थ चेकअप कैंप के माध्यम से हम बच्चों को बचपन से ही स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनाना चाहते हैं, ताकि वे एक ऊर्जावान और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें। निदेशिका ने डॉक्टरों के दल का आभार जताया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT