न मानक, न सुरक्षा इंतजाम...स्वीमिंग पूल में चली गई आठ साल के बच्चे की जान
SAB KI BAAT
May 23 2026
3650
अलापुर क्षेत्र के अमादपुर में चल रहा था पूल, डूबकर हुई मासूम की मौत
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बिना मानक और सुरक्षा इंतजामों के चल रहे एक अवैध स्वीमिंग पूल ने एक आठ साल के बच्चे की जान ले ली। बच्चे की पूल में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूल संचालक फरार हो गया।
मामला अलापुर क्षेत्र के अमादपुर स्थित एक स्वीमिंग पूल का है। गांव निवासी जफर अलवी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसका आठ साल का बेटा हसनैन शनिवार को अपने चाचा के साथ अमादपुर स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। बताया जाता है कि यहां अभी निर्माण कार्य चल रहा है साथ ही सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। नहाते समय हसनैन पानी में डूब गया। उसके चीखने पर जब तक
उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक स्वीमिंग पूल संचालक गेट का ताला लगाकर फरार हो गया। आठ साल का हसनैन अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
------
डेढ़ महीने से चल रहा था स्वीमिंग पूल
बदायूं। ग्रामीणों के अनुसार, करीब डेढ़ माह पहले इस स्वीमिंग पूल की शुरुआत हुई थी। गर्मी होने के कारण सैकड़ों लोग यहां रोजाना पहुंच रहे थे लेकिन यहां सुरक्षा के कोई साधन उपलब्ध नहीं थे। भीड़ बढ़ने पर भी संचालक द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण ही बच्चे की जान चली गई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
-
by Anonymous
Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska
SAB KI BAAT