बदायूं में दशहरा पर गंगा में चार डूबे, तीन की मिलीं लाशें, एक बालिका लापता

बदायूं में दशहरा पर गंगा में चार डूबे, तीन की मिलीं लाशें, एक बालिका लापता

कछला तथा उसहैत क्षेत्र में हुए हादसे, डीएम और एसएसपी भी पहुंचे कछला घाट

सबकी बात न्यूज

बदायूं। गंगा दशहरा के मौके पर बदायूं में चार लोग डूब गए, जिनमें तीन की मौत हो गई जबकि एक बालिका अभी भी लापता है। ये हादसे कछला और उसहैत क्षेत्र में हुए। मृतकों के घरों पर कोहराम मचा है। 

हाथरस जिले के गांव कानू व गांव पिछोती के एक ही परिवार के सात लोग गंगा दशहरा पर कछला स्नान करने आए थे। बताया जाता है कि सभी लोग घाट से करीब दो किमी दूर गहरे पानी में स्नान कर रहे थे कि अचानक सभी लोग डूबने लगे। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा स्थानीय लोगो की मदद से पांच लोगों को निकाल लिया लेकिन 15 वर्षीय किशोर नीलेश की मौत हो गई। 10 साल की बालिका शिखा का पता नहीं चला है। पुलिस, गोताखोरों व फ्लड पीएसी द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा भी मौके पर पहुंचे। डीएम ने पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, साफ सफाई, गोताखोरों कीव्यवस्था, सुरक्षा उपकरण आदि विभिन्न व्यवस्थाओं को जांचा व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि श्रद्धालु गहरे पानी वाले क्षेत्र में न जाए, जो स्नान के स्थान हैं वहीं पर स्नान करें। डीएम तथा एसएसपी ने नाव से भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

--------

उसहैत में डूबने वाले मैनपुरी और फर्रुखाबाद के

बदायूं। मैनपुरी जिले के थाना भोगांव के गांव हुसैनपुर का रहने वाले संतराम का 18 साल का बेटा पिंटू अपने भाई अजय व एक दोस्त के साथ उसहैत में गंगा स्नान करने को आया था। करीब 11 बजे तीनों नहा रहे थे कि इसी दौरान पिंटू गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा। उसकी चीख सुनकर भाई और दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पिंटू को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

इसके अलावा फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नूनेहरा निवासी 19 साल का अनुपम भी अपने मामा के साथ गंगा स्नान करने आया था। बताया जाता है कि दोनों गंगा को पार करने की कोशिश कर रहे थे कि इसी दौरान अचानक गहरे पानी में जाने पर अनुपम डूब गया जबकि उसका मामा जैसे तैसे निकल आया। शोर मचने पर पुलिस और आसपास के लोग आ गए। अनुपम को निकाल तो लिया गया लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। 

(मुख्य फोटो-एआई)



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto