यूपी की 50 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी अखिल भारतीय राजार्य सभा, डीपी यादव की भी हुई एंट्री

यूपी की 50 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी अखिल भारतीय राजार्य सभा, डीपी यादव की भी हुई एंट्री

सहसवान होगा डीपी यादव का चुनाव क्षेत्र या फिर सम्भल से बजेगी चुनावी रणभेरी

सबकी बात न्यूज

बदायूं/सम्भल। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच अखिल भारतीय राजार्य सभा ने भी प्रदेश की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक दी है। बदायूं के सहसवान विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके डीपी यादव ने भी सभा में एंट्री ले ली है। पिछले महीने ही उन्हें राजार्य सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। ऐसे में एक बार फिर उनका इस चुनाव में ताल ठोकना लगभग तय हो गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि डीपी यादव सहसवान से ताल ठोकेंगे या फिर सम्भल की गुन्नौर सीट उनका चुनावी क्षेत्र होगा। 

-------

धनारी फार्म हाउस में लिया गया निर्णय

बदायूं/सम्भल। विगत 26 अप्रैल को अखिल भारतीय राजार्य सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में डीपी यादव को सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।इसके बाद विगत रविवार को राजार्य सभा की प्रांतीय कार्यकारिणी की एक बैठक सम्भल के धनारी में राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आजाद आर्य के नेतृत्व में फार्म हाउस पर हुई, जिसमें तय हुआ कि उत्तर प्रदेश में 2027 में आने वाले चुनाव में राजार्य सभा कम से कम 50 सीटों पर लड़ेगी। 

-------

देश के लिए आर्यसमाज का बलिदान और योगदान बहुत महत्वपूर्ण

बदायूं/सम्भल। इस बैठक में डीपी यादव ने कहा कि देश के लिए आर्य समाज का बलिदान भी बहुत महत्वपूर्ण रहा है। इसको भी भुलाया नहीं जाना चाहिए। आर्यसमाज आर्यावर्त के लिए काम करेगा और अखंड प्रचंड पुरुषार्थ करके 2029 में अपना प्रधानमंत्री बनाएगा। सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आजाद आर्य, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य अर्जुन देव, ओमपाल आर्य, प्रांतीय महासचिव यक्षदेव आर्य ने भी अपने विचार रखे। 

-------

2007 में सहसवान से विधायक रहे थे डीपी यादव

बदायूं। डीपी यादव साल 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में डीपी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल से चुनाव लड़ा था और जीतकर विधायक बने। इसी साल उनकी पत्नी भी बिसौली से चुनाव लड़कर विधायक बनीं। डीपी यादव इससे पहले बुलंदशहर से तीन बार विधायक रहे थे जबकि 1996 में सम्भल लोकसभा से चुनाव लड़कर सांसद बने। 1998 में वह भाजपा से राज्यसभा सांसद चुने गए। 2007 के बाद भी उनके परिवार के सदस्यों ने विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

-------

2027 में सहसवान या गुन्नौर ?

बदायूं/सम्भल। राजार्य सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और सभा के 50 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद यह तो साफ हो गया है कि डीपी यादव भी इस चुनाव का हिस्सा होंगे। हालांकि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। फिर भी यह माना जा रहा है कि उनका रणक्षेत्र सहसवान या गुन्नौर में से ही कोई एक हो सकता है। 

--------

"अखिल भारतीय राजार्य सभा ने मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व दिया है। यह धार्मिक संस्था भी है। सम्मल में हुई बैठक में मैंने भी हिस्सा लिया है। सभा के माध्यम से हम समाज और लोगों की सेवा का कार्य करेंगे। चुनाव के बारे में सभा निर्णय लेगी।"

- डीपी यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अभा राजार्य सभा

------

"डीपी यादव को सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश में 50 से ज्यादा सीटों पर सभा 2027 का चुनाव लड़ेगी। मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जाएगा।"

- आचार्य अर्जुन देव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अभा राजार्य सभा


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto