मृतक आश्रित कोटे में सफाई कर्मचारी को नियुक्ति पत्र सौंपा पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने

मृतक आश्रित कोटे में सफाई कर्मचारी को नियुक्ति पत्र सौंपा पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने

बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सोमवार को मृतक आश्रित कोटे में एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करके उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दिलीप पुत्र जतन की सफाई कर्मचारी की पालिका सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी ने प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके नियुक्ति कर दी गई।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि यह अवसर मेरे लिए मिश्रित भावनाओं से भरा है। एक ओर जहां मृतक कर्मचारियों के परिजनों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर यह दुःख भी है कि इनके अभिभावक अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति की भरपाई असंभव है। उन्होंने नियुक्त कर्मचारी  से अपेक्षा जताई कि वे पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, साथ ही पालिका के स्वच्छता कार्यों में मदद करेंगे। 

इस मौके पर सभासद रवि कुमार, अनवर खां, अनवर अंसारी, मोहित सक्सेना, अबरार खां, अरविन्द राठौर, हारून गौस, भाग्य देवी, लियाकत अली, नाजरीन, आशीष कश्यप, फिरोज खां, कार्यालय अधीक्षक सूर्यप्रकाश सक्सेना, कंजरवेंसी लिपिक महेश बाबू आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    गुड

    quoto
  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto