ताश के पत्तों की तरह ढह गया एक साल पहले बना शौचालय, शमशान भूमि गेट और दीवार

ताश के पत्तों की तरह ढह गया एक साल पहले बना शौचालय, शमशान भूमि गेट और दीवार

बदायूं। सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है, इसका जीता जागता उदाहरण ब्लॉक इस्लामनगर की ग्राम पंचायत मोहसनपुर में उस वक्त देखने को मिला जब केवल एक साल पहले बनी शमशान भूमि की दीवार, गेट और शौचालय ताश के पत्तों की तरह ढह गए। 

बुधवार को आई आंधी ने सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया तो वहीं भ्रष्टाचार की दीमक भी बाहर निकल आई। मोहसनपुर के ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक साल पहले शमशान भूमि की दीवार बनवाकर गेट लगवाया गया था। इसके साथ ही शौचालय का निर्माण भी हुआ था, लेकिन बुधवार को आई आंधी के बाद यह ऐसे ढहगया मानों मिट्टी का बना हो। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न करके घटिया सामग्री के उपयोग से किया गया था, जिसका नतीजा सामने है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान पति दबंग और क्षेत्रीय राजनीति से जुडे़ हैं, इस वजह से मनमानी हो रही है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto