बदायूं में भाजपा का ये नेता 'बकरा चोर'...? सच या राजनीति की 'मे-मे', जांच कर रही पुलिस

बदायूं में भाजपा का ये नेता 'बकरा चोर'...? सच या राजनीति की 'मे-मे', जांच कर रही पुलिस

उघैती के गांव छिवऊ कलां का मामला, गांव निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराया मुकदमा

सबकी बात न्यूज

बदायूं। कभी सपा के कद्दावर नेता और नगर विकास मंत्री रह चुके आजम खां पर भैंस, बकरी और मुर्गी चोरी के आरोप मीडिया की सुर्खियों में आए थे तो अब बदायूं के एक भाजपा नेता पर बकरा चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। अब इन आरोपों में दम है या फिर ये राजनीति की 'मे-मे' हैं, इसकी जांच पुलिस कर रही है। 

मामला 2016 का है जब रामपुर में यतीमखाना बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया था कि आजम खां के इशारे पर उनके घरों को जबरन खाली कराया गया और बुलडोजर चलवाया गया। पीड़ितों ने पुलिस में यह शिकायत भी दर्ज कराई कि इस दौरान उनके घरों से भैंस, बछड़ा, बकरी, जेवर और नकदी लूट ली गई। जुलाई 2022 में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले में आजम खां और उनके करीबियों पर आरोप तय किए थे। इससे पहले साल 2014 में खुद आजम खां के फार्म हाउस से उनकी सात भैंसे चोरी हो गई थी। कुल मिलाकर भैंस चोरी होने तथा बकरी, मुर्गी चोरी होने के आरोपों की यह खबरें उस समय मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। 

हालांकि अब मामला आजम खां जैसे कद्दावर और रसूखदार नेता का तो नहीं है लेकिन जिस पर चोरी का आरोप लगा है, उसके भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष होने के कारण मामला चर्चा में खुद-ब-खुद आ गया है। 

------

ये है अब का मामला

बदायूं। उघैती के गांव छिवऊ कलां निवासी रजनीश गुप्ता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष है। उनके ही गांव में रहने वाले मोहम्मद अशफाक का आरोप है कि उनके घेर में बंधे 14 बकरों को अज्ञात चोर 21 अप्रैल की रात चुराकर ले गए। उन्होंने बकरों को काफी ढूंढा, पर उनका पता नहीं चला। दो दिन बाद यानी 23 अप्रैल को अशफाक ने तहरीर देते हुए शक जताया कि उनके 14 बकरे को गांव निवासी रजनीश गुप्ता, सम्भल जिले की कोतवाली हयातनगर निवासी मुन्ना एवं सोनू चोरी करके ले गए है। इनमें रजनीश गुप्ता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto