मदर एथीना स्कूल में एनसीसी अधिकारी द्वारा दिया गया कैडेट्स को प्रशिक्षण
SAB KI BAAT
Jan 16 2026
1430
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) गतिविधियों के अंतर्गत कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी कर्नल देवाशीष बरेली 21 बटालियन द्वारा कैडेट्स को ड्रिल, अनुशासन, परेड, शारीरिक दक्षता, नेतृत्व कौशल एवं राष्ट्रसेवा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने, टीम भावना विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व संभालने के गुर भी सिखाए गए। एनसीसी अधिकारी ने कहा कि एनसीसी न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है। कैडेट्स ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और दिए गए निर्देशों का पूर्ण निष्ठा से पालन किया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि एनसीसी जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के कैडेट्स इस प्रकार के प्रशिक्षण से लाभान्वित होकर भविष्य में देश और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनेंगे।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
गुड
-
by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT
अत्यंत दुखद
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात