दूधिया की हत्या करने वाले दो सगे भाई पुलिस गिरफ्त में, तीसरे की तलाश
SAB KI BAAT
Apr 25 2025
2020
बदायूं। सहसवान में गोली मारकर दूधिये की हत्या करने वाले आरोपित दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।
विगत बुधवार को सहसवान तहसील के गांव सिठौलिया पुख्ता निवासी दूधिया वीरेश की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय वीरेश सहसवान हरदतपुर मार्ग से नट बाबा देवस्थान जाने वाले रास्ते पर दूध ग्राहकों को दूध देने जा रहा था। वीरेश की पत्नी विनीता ने सेवा नर्सिंग होम संचालक हरवेश कुमार,उसके सगे भाई अवधेश यादव और उनके दोस्त सचिन यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या वाले दिन नर्सिंग होम संचालकों में रंजिश के बीच राह चलते वीरेश को गोली लगने की बात सामने आई थी लेकिन वीरेश की पत्नी ने जो तहरीर दी थी, उससे मामला एकदम पलट गया था और हत्या के पीछे दूध के बकाया रुपये मांगने पर हुआ विवाद सामने आया था।
बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने सम्भल जिले की गुन्नौर तहसील के गांव अकबरपुर निवासी आरोपित हरवेश और उसके भाई अवधेश को पकड़ लिया। उनके पास हत्या में प्रयुक्त तमंचे भी बरामद हो गए। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वह हरदत्तपुर रोड पर सेवा नर्सिंग होम चलाते हैे। वे वीरेश दूधिया से पिछले कई महीनो से दूध ले रहे थे, जिसका 12 हजार रुपये उन पर उधार आ रहे थे। वीरेश लगातार उनसे तकादा कर रहा था। वह कहीं भी मिल जाने पर तकादा करने लगता था, जिससे उन्हें बेइज्जती महसूस होती थी। लोगों के बीच भी उनकी बदनामी करता था। इसी वजह से उन्होंने वीरेश की हत्या कर दी।
--------
मुख्य खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
- दो पक्षों की रंजिश में चली गोली, मारा गया बेगुनाह दूधिया
https://sabkibaat.in/post/bullet-fired-due-to-rivalry-between-two-parties-innocent-milkman-killed
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
984
-
बदायूं समाचार
650
-
गतिविधियां
560
-
जिला
204
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good