शिवपाल ने किस भाजपा विधायक की 'लुटेरे' से कर दी तुलना...दूसरे पर लगा दिया जमीन कब्जाने का आरोप

शिवपाल ने किस भाजपा विधायक की 'लुटेरे' से कर दी तुलना...दूसरे पर लगा दिया जमीन कब्जाने का आरोप

पत्रकारों से बातचीत में मीडिया पर भी जड़ दिए आरोप-बोले- 'चैनलों और अखबारों को खरीद लिया भाजपा ने'

सपा की गुटबाजी के सवाल पर भी दिया जवाब

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं के एक भाजपा विधायक की न केवल 'लुटेरे' से तुलना कर दी बल्कि दूसरे पर अपने भाई के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जा करने के आरोप भी लगा दिए। वह केवल यही नहीं रुके उन्होंने चैनलों और अखबारों पर भी आरोप जड़ दिया कि सभी खरीदे जा चुके हैं। सपा की गुटबाजी को खत्म करने के लिए भी कदम उठाने को कहा। 


शिवपाल सिंह यादव सोमवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। यहां उन्होंने भाजपा पर खुलकर आरोप लगाए। एक सवाल के जवाब में बोले- 'भगवान राम के सामने रावण को अहंकार हुआ था। कृष्ण के सामने कंस के सामने अहंकार हुआ था। अहंकार तो सबका दूर होगा। भाजपा ने जनता से किया गया कोई भी वायदा पूरा नहीं किया।' 

मीडिया पर आरोप जड़ते हुए शिवपाल ने कहा कि सबेरे से शाम तक कोई भी चैनल या अखबार विपक्ष की बात नहीं कहता। सभी चैनल, मीडिया संस्थान खरीद लिए गए हैं। लोकतंत्र को ये न माने, अदालतों को ये न मानें। यूपी की विधानसभा कभी चार दिन से ज्यादा नहीं चली। ऐसे में हम जनता की बात कहां रखें। सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट भी डाल दें तो दरोगा चला आएगा। एफआईआर लिख दी जाएगी। बोले- 'भाजपाके राज में नौकरशाही निरंकुश हो गई है लेकिन जनता अच्छे से अच्छे निरंकुश को हटा देती है।'

बातचीत का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- 

https://www.facebook.com/share/v/1au9ejpoJk/

---------

बोले- ऐसे ही पहले होते थे लुटेरे

बदायूं। राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक सवाल के जवाब में भाजपा के एक विधायक को अप्रत्यक्ष रूप से लुटेरा तक कह दिया। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन विधानसभा क्षेत्र का नाम साफ-साफ लिया। एक विधायक के बारे में बोले- ऐसे ही पहले होते थे लुटेरे। दूसरे विधायक पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने भाई के साथ जमीन कब्जाने में लगा है। एक और विधायक का भी बिना नाम लेते हुए आरोप जड़ा। 

-------

बोले- गुटबंदी खत्म होगी, संगठन इसलिए किया गया भंग

बदायूं। सपा में गुटबाजी के सवाल पर बोले- प्रयास ये है कि गुटबाजी खत्म की जाएगी। एक बार मनाएंगे, दो बार मनाएंगे, तीन बार मनाएंगे कि गुटबाजी खत्म करो। चौथी बार राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट देंगे। नेतृत्व कार्रवाई करेगा। पार्टी में गुटबाजी नहीं होने दी जाएगी। 

---------

...सपा के ये कैसे 'कद्दावर' नेता, बड़े नेता की सभा में भी भीड़ मामूली

बदायूं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को दहगवां में राव फार्म्स  एवं बेंक्वट लॉन का उद्घाटन करने आए थे। यहां उन्होंने सभा भी की, लेकिन सपा के तथाकथित कद्दावर नेता शिवपाल सिंह जैसे बड़े नेता की सभा में हजारों की भीड़ भी नहीं जुटा पाए। सभा के दौरान यहां जितनी कुर्सियों पर लोग बैठे दिखाई दिए, उससे कई गुना कुर्सियां खाली दिखाई दे रही थीं। भाजपा की इस लहर में जहां बदायूं में सपा के दो-दो विधायक हैं, तो वहीं कई कद्दावर 2027 का टिकट पाने की जुगत में हैं। ऐसे में भी भीड़ न जुट पाना सपा की गुटबाजी है या फिर कुछ और...ये एक बड़ा सवाल है। 

(देखें खाली कुर्सियों का वीडियो) -

राजनीति की ऐसी ही खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें- 

- बदायूं में सपा की 'ओवरहॉलिंग' की कवायद...फिलहाल सब को 'तोड़ा', जिलाध्यक्ष को छोड़ा

https://sabkibaat.in/post/sp-s-exercise-of--overhauling--in-badaun---for-now-everyone-has-been--broken--the-district-president-has-been-left-out-

- सपा में दिखने लगी आपस की 'रार', गुटबाजी चरम पर, एक गुट ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

https://sabkibaat.in/post/internal-rift-started-appearing-in-sp-factionalism-reached-its-peak-one-faction-boycotted-the-program

- ये 'अपनापन' यूं ही या फिर सियासी...राजनीति के गलियारों में चर्चा में रही इन दोनों नेताओं की दुश्मनी

https://sabkibaat.in/post/is-this--closeness--just-like-that-or-is-it-political---the-enmity-between-these-two-leaders-was-discussed-in-the-corridors-of-politics






Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto