मायके से नहीं आई पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

मायके से नहीं आई पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

बदायूं। मायके गई पत्नी के न आने पर पति ने क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि घर में अक्सर क्लेश होती थी, जिस कारण मायके गई पत्नी बुलाने पर भी नहीं आई। 

मामला बिसौली तहसील के गांव अजनाबर का है। गांव निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र यहां अपने परिवार के साथ रहता था। उसके एक बेटा और चार बेटियां हैं। बताते हैं कि धर्मेंद्र की पत्नी शीला इन दिनों अपने मायके में थी। विगत रविवार को धर्मेंद्र उसे बुलाने अपनी ससुराल गया था लेकिन शीला ने आने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपने घर लौट आया। यहां आकर भी उसने फोन पर शीला से घर आने को कहा, लेकिन शीला नहीं आई। बताते हैं कि इससे क्षुब्ध होकर धर्मेंद्र ने रात में किसी समय फांसी लगा दी। सोमवार को धर्मेंद्र की मां ने उसे आवाज दी तो उसका जवाब नहीं आया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर धर्मेद्र का शव फांसी पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto