मंगल को 'अमंगल'...तीन परिवारों में छाया मातम, हादसो में चली गई तीन लोगों की जान

मंगल को 'अमंगल'...तीन परिवारों में छाया मातम, हादसो में चली गई तीन लोगों की जान

दो हादसों का कारण बनी रोडवेज की बसें, उझानी, दातागंज और बिनावर क्षेत्र में हुए हादसे

बदायूं। जिले के तीन परिवारों को मंगलवार का दिन 'अमंगल' साबित हुआ। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ये हादसे उझानी, बिनावर और दातांगज क्षेत्र में हुए। 

उझानी। सहसवान तहसील के गांव होतीपुर निवासी 30 वर्षीय उमेश यादव मंगलवार को अपनी पत्नी रजनी और दो साल की बेटी प्रियांशी के साथ दवा लेने उझानी बाइक से आए थे। दवा लेकर वह घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक बाईपास स्थित चटईया मोहल्ले के पास से गुजरी तो अलीगढ़ डिपो की एक बस की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में उमेश की मौत हो गई जबकि रजनी और प्रियांशी को मामूली चोटें आईं। कछला के पास रोडवेज बस को पकड़ लिया गया। 

दातागंज। दातागंज में देवचरा रोड पर बाइक सवार मुन्नालाल को एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने टक्कर मार दी, जिससे मुन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई। मुन्नालाल बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी के गांव तंजौदा के रहने वाले थे। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बिनावर। तीसरा हादसा बिनावर क्षेत्र के मलगांव के पास हुआ। यहां रोडवेज बस की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव रुखड़ाखौला निवासी 80 वर्षीय मोहर सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह किसी काम से मंगलवार को मलगांव गए थे। लौटते समय सड़क पार करते समय रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाम खुलवाया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto