'दीदी...हमारे यहां एक अल्लाह, तुम्हारे यहां इतने भगवान', कहकर हिंदू महिला पर धर्मांतरण का दबाव
धर्म परिवर्तन न करने पर अतीक-अशरफ गैंग के नाम पर दी गई धमकी, दिखाए गए गैंग के कई लेटर
एक धर्मस्थल के पीर पर आरोप, पति का भी कर दिया माइंड वॉश, डेढ़ साल से नहीं आया घर
पति समेत सास-ससुर भी नहीं मानते हिंदू धर्म को, महिला का आरोप- धर्म को बुरा भला कहते हैं ससुराल वाले
इस प्रकरण में भी आया 'पैरवी विधायक' का नाम, महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर दर्ज किया मुकदमा
सब की बात न्यूज
बदायूं। 'हमारे यहां एक अल्लाह, तुम्हारे यहां इतने भगवान हैं। जगह-जगह मत्था टेकते हो। दीदी...तुम इस्लाम धर्म कबूल कर लो।'
यह कहकर एक महिला पर धर्मांतरण करने का दबाव पिछले काफी लंबे समय से बनाया जा रहा है। महिला ने विरोध किया तो उसको अतीक-अशरफ गैंग के नाम पर धमकाया गया। महिला डर जाए, इसके लिए उसे गैंग के नाम से लिखे लेटर भी भेजे गए। महिला का कहना है कि एक धर्मस्थल का कथित पीर उसे लगातार धमकी दे रहा है।
--------
ये है महिला का आरोप, राष्ट्रपति तक को भेजी है शिकायत
बदायूं। महिला का कहना है कि विगत 10 फरवरी 2019 को उसकी शादी बदायूं के एक युवक से हुई है। पति ठेकेदारी करता है। उसके चार साल की एक बेटी है। महिला का कहना है कि उसकी ससुराल में एक धर्मस्थल के कथित पीर पप्पन का काफी आना जाना है और ससुराल वाले उससे बहुत प्रभावित हैं। पप्पन ने उससे कई बार कहा है कि मुस्लिम बहुत अच्छा धर्म है। हमारे यहां सिर्फ एक ही अल्लाह है जबकि तुम्हारे धर्म में इतने सारे भगवान हैं। कहां कहां तक उनको मानोगी, कहां तक उनकी पूजा करोगी।
--------
बात नहीं मानी तो डलवा दिया तलाक का मुकदमा
बदायूं। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति को पप्पन पीर ने अपने वश में कर लिया है। जब उसने पप्पन की धर्म परिवर्तन करने की बात नहीं मानी तो उसने उसके पति से तलाक का एक मुकदमा आठ अप्रैल 2024 को तथा सास की तरफ से घरेलू हिंसा का मुकदमा तीन अप्रैल 2024 को दायर करवा दिया। महिला का कहना है जब वह पुलिस से इसकी शिकायत करती है तो पुलिस भी पप्पन के दबाव में आकर उसके खिलाफ जांच रिपोर्ट लगा देती है।
--------
'तलाक दो या मुस्लिम धर्म अपना लो'
बदायूं। महिला का कहना है कि उसके सास-ससुर समेत अन्य परिवार वाले भी पप्पन पीर के कहने पर मुस्लिम धर्म को मानने लगे हैं। उसके घर में इतने हिंदू नहीं आते, जितने मुस्लिम धर्म के लोग आते हैं। महिला का आरोप है कि उस पर दबाव बनाया जाता है कि या तो अपने पति को तलाक दे दो या फिर अपनी बेटी के साथ मुस्लिम
--आरोपित पप्पन पीर--
धर्म अपना लो। महिला ने सास और ननद पर मुस्लिम तांत्रिक क्रियाएं करने पर भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पप्पन उसे दीदी कहकर बुलाता है और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाता है। उसकी बेटी से भी खुद को मामा कहलवाता है, लेकिन फिर भी उसके साथ ऐसा कर रहा है।
--------
पप्पन कहता है- 'अतीक के साले से रिश्तेदारी है उसकी'
बदायूं। महिला का कहना है कि पप्पन अक्सर उससे कहता है कि उसकी अतीक के साले सद्दाम से रिश्तेदारी है। इसके चलते वह अक्सर उसे धमकी देता है। महिला का कहना है कि उसके पति ने पप्पन के कहने पर उसके व्हाट्सएप से पप्पन की सारी चैट डिलीट कर दी है, लेकिन फिर भी उसे कई सबूत मिल गए हैं जो उसके पास हैं।
------
गैंग के लेटर में कई नेता और अधिकारियों के नाम
बदायूं। अतीक-अशरफ गैंग के जिन लेटर्स के नाम पर महिला को धमकाया गया है, उसमें शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, रूबी, ब्रजेश कुमार सिंह आदि नेता अधिकारी समेत कई लोगों के नाम हैं।
(देखें लेटर्स)-

एक विधायक पर भी महिला ने लगाए आरोप
बदायूं। जिले के एक विधायक जो अब 'पैरवी विधायक' के रूप में मशहूर हो चुके हैं, उन पर भी महिला ने इस मामले में पप्पन की पैरवी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि यह विधायक उसके बारे में आपत्तिजनक बात भी कह चुके हैं और लगातार पप्पन की पैरवी करते हैं। महिला ने कहा कि इस पर उन्होंने विधायक को फोन पर फटकार भी लगाई थी।
( इस लिंक पर क्लिक करके ये भी सुनिये, क्या कहा महिला ने...लिया इस विधायक का नाम)-
--------
पुलिस ने पप्पन पर दर्ज किया मुकदमा
बदायूं। मामला मीडिया की सुर्खियों में आने पर पुलिस ने आरोपित पप्पन के खिलाफ मुकदर्मा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
SAB KI BAAT
