...तो इसलिए फांसी लगाकर मर गया बनेई का चंद्रकेश, एक सप्ताह बाद मिली वीडियो से हुआ खुलासा

...तो इसलिए फांसी लगाकर मर गया बनेई का चंद्रकेश, एक सप्ताह बाद मिली वीडियो से हुआ खुलासा

बदायूं। करीब एक सप्ताह पहले कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बनेई में फांसी लगाकर मरे चंद्रकेश ने अपनी जान क्यों दी, इसका खुलासा एक वीडियो से हो गया है। यह वीडियो उसकी मां ने पुलिस को उपलब्ध कराई है, जिसमें वह अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार मान रहा है। पत्नी की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर चंद्रकेश ने मौत को गले लगा लिया था। 

विगत 23 जून को कुवरगांव क्षेत्र के ग्राम बनेई में चंद्रकेश पुत्र करन सिंह ने अपने मकान में छत के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब से लेकर अब तक सभी अपने अपने कयास लगा रहे थे कि चंद्रकेश ने आत्महत्या क्यों की, लेकिन एक जुलाई को चंद्रकेश की मां द्रोपा देवी पुलिस के सामने एक वीडियो लेकर हाजिर हुईं। ये वीडियो चंद्रकेश ने अपने मरने से पहले बनाया था। वीडियो में वह अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार अपनी पत्नी को ठहरा रहा है। उसका साफ कहना है कि अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर वह जान दे रहा है। 

(देखें वीडियो)- 

आत्महत्या को उकसाने में पत्नी गिरफ्तार

बदायूं। द्रोपा देवी की तहरीर के आधार पर थाना कुंवरगांव पर कविता पत्नी स्व. चंद्रकेश के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। वीडियो रिकॉर्डिंग व साक्ष्य संकलन के आधार पर कविता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto