'मामा लगता हूं तुम्हारा, चॉकलेट दूंगा'...कहकर बाइक पर बैठाया, कूदकर भागी बच्चियां

'मामा लगता हूं तुम्हारा, चॉकलेट दूंगा'...कहकर बाइक पर बैठाया, कूदकर भागी बच्चियां

सहसवान में दो बच्चियों के अपहरण का प्रयास किया बाइक सवार दो बदमाशों ने

बदायूं। सहसवान में स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाती दो बालिकाओं को बाइक सवार दो बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। बताते हैं कि बदमाशों ने खुद को एक बालिका का मामा बताते हुए चॉकलेट देने की बात कही और उन्हें बाइक पर बैठा लिया। बच्चियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर थप्पड़ बरसा दिये। शोर सुनकर एकत्र हुए लोगों के कारण बदमाश भाग गए। 

मामला सहसवान नगर के सैफुल्लागंज स्थित एक स्कूल का बताया जा रहा है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी हुई तो बच्चे घर जाने को निकलने लगे। इसी बीच एक बाइक वहां आकर रुकी, जिस पर दो लोग सवार थे। बच्चियों के अनुसार, उनमें से एक ने खुद को उनका मामा बताकर साथ चलने को कहा। ये भी कहा कि वह उन्हें चॉकलेट देगा। बच्चियों ने उन्हें पहचानने से इंकार किया तो बदमाशों ने दोनों को जबरन बाइक पर बैठा लिया। बच्चियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर थप्पड़ बरसा दिए। बताते हैं कि शोर शराबा सुनकर काफी लोग वहां एकत्र हो गए। स्कूल की एक महिला शिक्षक भी बाहर आ गई। ये देखकर बाइक सवार बदमाश वहां से भाग गए। 

मामले की जानकारी जैसे ही बच्चियों के परिवार वालों को हुई तो वे भी मौके पर आ गए। हालांकि लोगों का कहना है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरा मामला जानने की कोशिश तक नहीं की। वहां पहुंचे कुछ मीडिया कर्मियों को बच्चियों ने पूरी बात बताई। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto