'क्या रुपये के साथ गिर रही प्रधानमंत्री की साख'...जब संसद में सपा सांसद धर्मेंद्र ने की जोरदार बहस
SAB KI BAAT
Mar 30 2026
1220
धर्मेंद्र यादव ने संसद में उठाया डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती हुई कीमत का मुद्दा
सबकी बात न्यूज
बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक तथा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने संसद में डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती हुई कीमत का महत्वपूर्ण मुद्दा जोरदार तरीक़े से उठाया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा धर्मेंद्र यादव को टोके जाने पर उनसे जोरदार बहस भी हुई।
इस मौके पर धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि हम अपनी बात नहीं कह रहे परंतु पूरा देश प्रधानमंत्री की 'मन की बात' को बहुत ध्यान से सुनता है। उन्होंने कहा था कि जब रुपये की कीमत घटती है तो देश की साख भी गिरती है। धर्मेंद्र यादव ने वित्त राज्य मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रही है आज डॉलर के सामने रुपये की कीमत 60 रुपए से 94 रुपये हो गई है, क्या रुपये की कीमत गिरने के साथ प्रधानमंत्री की साख गिर रही है?
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए आपके चुनावी जुमले कुछ और होते है और देश की नीतियां बनाते समय सिद्धांत कुछ और होते हैं। वित्त मंत्री ने जवाब में कुछ देशों का उदाहरण दिया है जिसमें दक्षिण कोरियाई मुद्रा, थाई- वाट, फिलीपींस की मुद्रा पैसे से हमारे देश के रुपये की तुलना की गई है। सरकार के लोग दिन रात झूठा भाषण दे रहे हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था दूनी और तिगुनी हो गई है। वो दिन कब आएगा जब हमारे देश की मुद्रा की तुलना डॉलर, पाउंड और यूरो जैसी मजबूत मुद्राओं से की जाएगी,हमारी तुलना विकसित देशों से कब की जाएगी?
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT