उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन

उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन

बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम, अतिथियों ने की बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

सबकी बात न्यूज

बदायूं। विकास क्षेत्र उझानी के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में सोमवार को शिक्षा चौपाल एवं विद्यालय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। 

खंड शिक्षा अधिकारी उझानी प्रशांत सिंह राठौर एवं उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ शाखा उझानी के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। बीईओ प्रशांत सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षा चौपाल शासन की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कायाकल्प, निपुण भारत मिशन एवं बालवाटिका के महत्व पर प्रकाश डाला। 

एआरपी समीउद्दीन, संजीव गंगवार, इरम परवीन, शीला बैस एवं मोनिका ने निपुण भारत मिशन, कायाकल्प, पीटीएम, एसएमसी, बाल वाटिका के बारे में विस्तृत चर्चा की। न्याय पंचायत दहेमू के नोडल शिक्षक संकुल मनीष कुमार ने बुनियादी भाषायी एवं गणितीय दक्षताओं की जीवन मे उपादेयता तथा शैक्षणिक गतिविधियों एवं शिक्षा के दीर्घकालीन महत्व के बारे में बात की। 

प्रथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने बच्चों को निरन्तर आगे बढ़ने का आह्वाहन किया। इसके उपरांत विद्यालय का परीक्षा फल घोषित किया गया जिसमे कक्षा आठ में कशिश, रोशनी एवं कल्पना, कक्षा सात में अर्जुन, डिम्पल एवं सुशांत तोमर तथा कक्षा छह में महक, आरोही तोमर एवं कुसुम ने क्रमशः प्रथम, दिव्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।  शत प्रतिशत उपथित एवं राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इसके  उपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक संकुल रामू, आशुतोष प्रताप एवं मृदुल एस लाल को भी बीईओ द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। न्याय पंचायत दहेमू के उच्च प्राथमिक विद्यालय पीर खंदना के अध्यापक राघवेंद्र शर्मा एवं प्राथमिक फूलपुर प्रधानाध्यापक छोटेलाल को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी। अंत मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनार सिंह, खुशीराम, शिक्षक जावेद सिद्दीकी, विजेंद्र सिंह, अजय पाल, दुर्गा, रेखा, संतोष, कुलदीप, संध्या, प्रदीप एवं अभिवावक रामभरोसे, राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto