एकजुट होकर बनाना होगा राजनीतिक दलों पर दबावः रविकांत

एकजुट होकर बनाना होगा राजनीतिक दलों पर दबावः रविकांत

श्री वैश्य गरिमा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक  

समाज के लोगों के उत्थान एवं गरीब बच्चों की पढ़ाई से सम्बंधित बातों पर भी विस्तार से चर्चा हुई 

सबकी बात न्यूज

वृंदावन (मथुरा)। श्री वैश्य गरिमा मंच की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक वृंदावन प्रियाजू धाम (देवकीनंदन आश्रम) में संपन्न हुई जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रदेशों के आए कार्यकारिणी के सदस्यों ने एक स्वर मे समाज के लोगों के उत्थान एवं गरीब बच्चों की पढ़ाई से सम्बंधित बातों पर विस्तार से चर्चा की। 

बैठक मे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रविकांत गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में समाज को एकजुट कर मजबूत करने का आहान  करते हुए कहा कि राजनीतिक दल हमारे समाज के प्रतिशत के हिसाब से भागीदारी सुनिश्चित नहीं कर रहे, जिसके लिए हम लोगों को राजनीतिक दलों पर एकजुट होकर दबाव बनाना होगा। 

संस्था के संरक्षक पूर्व पुलिस महानिरीक्षक विजय गर्ग ने समाज की एकता एवं भागीदारी पर बल दिया। राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाज के मेधावी बच्चों को आर्थिक रूप से पढ़ाई में सहयोग करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सभी उपवर्गों को साथ लेकर चलने का आवाहन कर हम इस संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि संगठन को संपूर्ण भारत में छह भागों में बांटने की बात रखी थी, जिसे सभी ने स्वीकार किया। 

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवस्वरूप गुप्ता ने कहा सभी उपवर्गों का आपस में रोटी बेटी का रिश्ता होना चाहिए। हम सबको ग्रामों तक  संगठन को मजबूत कर अपना  कुछ समय समाज  के कार्यों में लगाना होगा। 

इस मौके पर  जवाहर बंसल देहरादून, अशोक गर्ग एमपी, शोभा गुप्ता एमपी, अनुज अग्रवाल, सुमित गुप्ता कर्नाटका, विश्वनाथ गुप्ता झारखण्ड, गोपेश अग्रवाल, कुसम खरे जबलपुर, राजेंद्र खरे दमोह, अनिल जायसवाल, रामस्वरूप छतरपुर, शम्भूलाल लखनऊ, रवि भूषड, जयकिशोर, रवि गुप्ता धुवदेव गुप्ता, राघव गुप्ता विष्णु देव चाड़क्य, भगवान प्रसाद, मुनीष वंसल झारखण्ड, भीम प्रसाद कर्नाटक, जय किशोर प्रसाद बिहार, डॉ विजय राज झारखण्ड, शिव गुप्ता पटना, श्याम विहारी गुप्ता बिहार, भगवान प्रसाद लखनऊ, अनिल गुप्ता, विशाल गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto