नगर पालिका कार्यालय में एई-जेई समेत 22 लेटलतीफ कर्मचारी...अचानक पहुंची पालिकाध्यक्ष तो पकड़े गए
सुबह 10ः16 बजे दोनों गेट बंद करवाकर उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई
एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
बदायूं। नगर पालिका परिषद में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा अचानक सुबह करीब 10 बजे कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंने 10बजकर 16 मिनट पर कार्यालय के दोनों गेट बंद कराकर ताला लगवा दिया और इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर की जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान एई, जेई, राजस्व निरीक्षक समेत कुल 22 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पालिकाध्यक्ष ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में कर निर्धारण अधिकारी चंद्रभूषण, जलकल अभियंता नितिन सक्सेना, अवर अभियंता सूर्यप्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार व राजेंद्र सिंह, मानचित्रकार शरीफ अहमद, लिपिक सचिन सक्सेना, साहिर हुसैन, जहांगीर, मुशाहिद अली, रजनेश चंद्र, परवेज अहमद, कर संचयक राजीव अनेजा, नारायण दत्त शर्मा सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
पालिकाध्यक्ष ने इस कार्रवाई के साथ ही कर्मचारियों के लिए सख्त आदेश भी जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब कोई भी कर्मचारी कार्यालय समय में किसी भी कार्य या राजस्व वसूली के लिए बाहर जाता है, तो उसे भ्रमण रजिस्टर में पूरा विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसमें आने-जाने का समय, कार्य और उद्देश्य स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा।
इसके अलावा, कार्यालय व फील्ड में किए गए कार्यों का दैनिक विवरण भी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। पालिकाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना लिखित अनुमति के कोई भी अ अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT