मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने देखा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान
SAB KI BAAT
Apr 02 2026
1700
बदायूं। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के अनुभवों का नाम है। इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए मदर एथीना स्कूल द्वारा विविध कक्षाओं के विशिष्ट विद्यार्थियों के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का एक दिवसीय शैक्षणिक व मनोरंजक भ्रमण कराया गया।
विद्यालय की बस विद्यार्थियों को लेकर जैसे ही राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंची, बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। अमृत उद्यान में खिले हजारों प्रजातियों के ट्यूलिप, मोंगरा और विदेशी गुलाबों को देखकर विद्यार्थी मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को फूलों के स्पर्श, उनकी सुगंध और रंगों के माध्यम से सेंसरी लर्निंग का अभ्यास कराया। बच्चों ने न केवल फूलों की सुंदरता देखी, बल्कि वहां की शांति और हरियाली के बीच खुद को प्रकृति के बहुत करीब महसूस किया।
इस विशेष पहल पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि बच्चे समाज का वह हिस्सा हैं जिनके पास देखने का एक अलग और सुंदर नजरिया होता है। उन्हें चहारदीवारी से बाहर निकालकर अमृत उद्यान जैसी ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगह पर लाना हमारे समावेशी शिक्षा कार्यक्रम का हिस्सा है। हम चाहते हैं कि ये बच्चे आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। हमारा प्रयास है कि हम उन्हें वह हर अवसर प्रदान करें जो उनके व्यक्तित्व को निखार सके।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT