काव्यपाठ, लघुनाटक और भाषण के माध्यम से बच्चों ने हिंदी के बारे में व्यक्त किए विचार
SAB KI BAAT
Sep 13 2025
1040
हिंदी दिवस के मौके पर ब्लूमिंगडेल स्कूल में हुआ कार्यक्रम
बदायूं। ’हिन्दी दिवस’ के उपलक्ष्य में ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में एक विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन किया गया, जिसके तहत विद्यार्थियों ने हिंदी के प्रति आदर व सम्मान के भाव से परिपूर्ण विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाषा की महत्ता को अभिव्यक्त किया।
इस मौके पर बच्चों ने काव्यपाठ, लघुनाटिका, नृत्य, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपने हृदयगत भावों को व्यक्त किया। जहां एक ओर बच्चों ने काव्य-पाठ व लघुनाटिका को प्रस्तुत कर हिंदी की महत्ता को स्पष्ट करने का प्रयास किया, वहीं दूसरी ओर अपने भाषण एवं हिंदी विषय पर आधारित ज्ञानात्मक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से हिंदी के वजूद व विश्व में हमारी भाषा के स्थान को जाना।
सभी कार्यक्रमों का अत्यंत ही मनोरंजनात्मक एवं ज्ञानवर्द्वक तरीके से प्रस्तुतिकरण किया गया। इस मौके पर स्कूल अध्यक्ष पम्मी मेंहदीरत्ता ने बच्चों को ’हिंदी हमारी शान, हमारी पहचान’ के विषय में अपने विचारों से अवगत कराया। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने हिंदी भाषा की व्युत्पत्ति, स्थान, विकास एवं वर्तमान समय में हिंदी की स्थिति के विषय में बताते हुए सम्पूर्ण विश्व में हिंदी की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हम भारतीयों की मुख्य पहचान हमारी भाषा एवं संस्कृति है, जिसे हम दिन-प्रतिदिन भूलते जा रहे हैं, अनदेखा कर रहे है, लेकिन जरूरत है इसके विकास की, इसको सर्वाेपरी व सुरक्षित रखने की, जिसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना आवश्यक है। इस अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT