सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, लालपुल के पास रोडवेज बस की टक्कर से तीन लोग घायल
SAB KI BAAT
Sep 07 2025
1370
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इधर, शहर में लालपुल के पास एक रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर सवार भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया निवासी 30 वर्षीय अनिल शनिवार शाम बाइक से किसी काम के लिए घर से निकले थे। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। वे उन्हें ढूंढने निकल तो आधी रात के बाद अनिल का शव गंगा एक्सप्रेस वे के नीचे बने गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, किसी वाहन ने अनिल की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
इधर बरेली के बिथरी चैनपुर निवासी 19 वर्षीय आदित्य मिश्रा अपनी बड़ी बहन शीतू अपने 12 वर्षीय भतीजे अभिमन्यु के साथ बाइक से मंदिर जा रहे थे। जब उनकी 
बाइक लालपुल के नजदीक बड़े सरकार की ज्यारत के नजदीक पहुंची तो एक रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT