गिंदो देवी में 'एक पेड़ मां के नाम'...छात्राओं ने रोपे पौधे, शिक्षिकाओं ने बढ़ाया हौसला

गिंदो देवी में 'एक पेड़ मां के नाम'...छात्राओं ने रोपे पौधे, शिक्षिकाओं ने बढ़ाया हौसला

बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी के संरक्षण व एनसीसी प्रभारी डॉ. श्रद्धा यादव के दिशा निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया।

इस मौके पर प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित कर बताया कि पेड़ पृथ्वी को जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने छात्राओं और समाज के हर व्यक्ति से पर्यावरण कीरक्षा के लिए शासन द्वारा चलाए जाने अभियान 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' के अंतर्गत सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। इसमें कम से कम एक पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना शामिल है। 

एनसीसी प्रभारी डॉ. श्रद्धा यादव ने बताया कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। पौधरोपण इस संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। 


शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. सोनी मौर्य ने कहा कि यह पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो हमें एक स्वस्थ पृथ्वी के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में तुलसी, पथरचट्टा, गुलाब, चमेली, गुड़हल, अशोक, नीम आदि के पौधे रोपित किए। समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto