गोशालाओं की अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने डीएम को दिया ज्ञापन
SAB KI BAAT
Sep 01 2025
5050
बदायूं। जिले में गोशालाओं में गोवंशों की दुर्दशा के वीडियो और फोटो आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में जिम्मेदारों की लापरवाही साफ़ नजर आती है। राष्ट्रीय बजरंग दल की बदायूं टीम ने इसका संज्ञान लेकर गोशालाओं में गोवंशों की स्थिति में सुधार लाने और लापरवाह लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएम को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में कई बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की गई है। उसमें किसानो की समस्याओं में कमी लाने के लिए भी बिंदु रखा गया। 15 दिन की समय सीमा में सुधार न होने की स्थिति में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष करन दक्ष, प्रान्त उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रान्त महामंत्री पंकज गुप्ता, प्रान्त गोरक्षा प्रमुख विकेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री शिवम वर्मा, जिला मंत्री श्याम शर्मा, नगर मंत्री गौरव माहेश्वरी, पशु प्रेमी विभोर शर्मा, दीपेश दिवाकर, यश दिवाकर तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
-------
पशु चिकित्सक पर कार्रवाई को दी तहरीर
बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के घटपुरी बाजार ने पशुओं पर होने वाली क्रूरता को न रोकने के लिए पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पशु चिकित्सक सुमित साहू पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बाजारों में क्रूरता रोकने के किये शासन की ओर से समस्त मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के सभी पशु चिकित्साकों को आदेश का पालन करने के लिए निर्देशित किया, परन्तु पशु चिकित्सक ने आदेश की अवहेलना की है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT