कृषि विभाग कर रहा खाद-बीज व्यापारियों का उत्पीड़न, ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन
SAB KI BAAT
Sep 01 2025
4470
व्यापारियों ने बैठक कर उठाई समस्याएं, निदान की मांग
बदायूं। उसहैत क्षेत्र में खाद-बीज व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद व्यापारियों ने ब्लॉक प्रमुख को एक ज्ञापन भी सौंपा।
सोमवार को खाद-बीज व्यापारी छवि गुप्ता व रतनदीप गुप्ता द्वारा एक बैठक की गई और उसके बाद दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह को एक समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में युवा मंच के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने कहा कि कि वर्षों से खाद बीज व्यापारी अपना व्यापार सकुशल करते आ रहे हैं। वर्तमान में बदायूं जनपद के कृषि अधिकारी द्वारा अनैतिक तरह से व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। नियमों और मानकों को पूर्ण करने के लिये पूर्व से कभी अवगत नहीं कराया गया। वर्तमान में सारे नियम और मानकों को पूर्ण करना खाद एवं बीज व्यापारियों के लिए एकदम आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार कृषि अधिकारी द्वारा छापेमारी कर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। हर व्यापारी को अनैतिक तरह से दबाया जा रहा है और अभद्रता की जा रही है, जिससे खाद व्यापारी वर्ग बहुत आहत है और उनके व्यापार पर असर पड़ रहा है। इस पर ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त कराया कि व्यापारियों की समस्या का जल्द निदान कराने का प्रयास कराया जायेगा। जल्द ही इस विषय पर विधायक से भी बात की जाएगी।
इस अवसर पर शिशुपाल, भगवत शरण गुप्ता, छवि गुप्ता, रतनदीप गुप्ता, राजेश भारद्वाज, मौज्जम खां, जावेद अली खान, सचिन, अभय, शिवओम, साबिर हुसैन, रामअवतार, चेतन, श्याम, अमन, अचल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT