गांव के लोगों से हुई मारपीट...रात में घर में मिली युवक की लाश, गले में कसी हुई थी रस्सी

गांव के लोगों से हुई मारपीट...रात में घर में मिली युवक की लाश, गले में कसी हुई थी रस्सी

बदायूं। गांव के कुछ लोगों से मारपीट के बाद एक युवक का शव उसी के घर में पड़ा मिला। युवक के गले में रस्सी कसी थी। कुछ लोग मारपीट से आहत होकर फांसी लगाने की बात कर रहे हैं तो परिवार वालों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। उन्होंने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

मामला कादरचौक क्षेत्र के गांव घटियारी का है। बताते हैं कि गांव निवासी 25 वर्षीय अमन का शुक्रवार की रात गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद गाली गलौज और मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का विवाद शांत करा दिया था। बताया जाता है कि विवाद के बाद जब अमन घर नहीं पहुंचा तो घर वालों को चिंता हुई और उन्होंने अमन की खोजबीन शुरू कर दी। देर रात जब परिवार वालों ने घर में ही एक कमरे में देखा तो वहां अमन का शव पड़ा था। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था। चर्चा है कि मारपीट से आहत होकर अमन ने फांसी लगा ली। वहीं परिवार वालों ने अमन की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने गांव के ही अमन, अमन के पिता चंद्रपाल, चंद्रपाल के भाई हेमसिंह व हेमसिंह के बेटे सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto