टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुई बदायूं की पहली क्रिकेट एकेडमी

टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुई बदायूं की पहली क्रिकेट एकेडमी

बदायूं। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में बदायूं शहर के सभी छात्र एवं छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट में दक्ष बनाने के उद्देश्य से क्रिकेट एकेडमी का शुभारम्भ किया गया। स्कूलों में इस प्रकार की यह पहली एकेडमी होगी। 

विद्यालय प्रांगण में बनाई गई क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शरद बंसल ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। क्रिकेट विश्वस्तर पर लोकप्रिय खेल है। अनुभवी प्रशिक्षक एकेडमी में छात्रों को इसकी बारीकियां सिखाएंगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक अग्रवाल ने बताया कि एकेडमी में 15 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों के लिए कक्षाएं शाम को संचालित की जाएंगी। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Good

    quoto
  • user by Satish mishra

    Badaun ki police

    quoto
  • user by आशा सिंह

    थैंक्स सबकी बात न्यूज

    quoto