बदायूं में भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारे ने सिर और चेहरे पर किए वार

बदायूं में भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारे ने सिर और चेहरे पर किए वार

बदायूं। विनावर में सोते समय भाजपा के एक नेता की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उनके सिर और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक सुरेश चंद्र गुप्ता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष थे। 


हत्या की यह वारदात मंगलवार रात उस समय हुई जब विजयनगला गांव निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश अपने बेटे राहुल की गैरमौजूदगी में उसकी जगह ड्यूटी करने गए थे। राहुल जनजीवन मिशन में चौकीदार है। गांव स्थित पानी की टंकी पर उसकी ड्यूटी थी लेकिन वह किसी काम से दिल्ली गया था। उसकी जगह पर सुरेश चले गए थे। रात किसी वक्त धारदार हथियार से वार करके उनकी हत्या कर दी गई।

परिवार वालों के अनुसार, बेटा राहुल रोज सुबह ही ड्यूटी से वापस घर आ जाता था लेकिन जब सुरेश देर सुबह तक घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी शशिबाला टंकी पर पहुंच गई। वहां सुरेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। उनके सिर तथा चेहरे पर गहरे घाव और खून देखकर शशिबाला चीख पड़ीं। चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

--------

...तो कहीं राहुल तो नहीं था निशाना

बदायूं। वैसे टंकी पर राहुल ही ड्यूटी करता था लेकिन मंगलवार को सुरेश वहां चले गए थे। ऐसे में यह भी चर्चा है कि हत्यारे या हत्यारों का निशाना कहीं राहुल तो नहीं था और गफलत या किसी अन्य वजह से सुरेश की जान ले ली गई हो। हालांकि परिवार वाले और ग्रामीण राहुल को काफी सीधा सादा बता रहे हैं और ऐसे में किसी रंजिश से भी इंकार किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto